{"_id":"62b30d5a9631a52a6c4a4d11","slug":"video-of-jd-s-mla-slapping-iti-principal-in-karnataka-s-mandya-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: जद एस विधायक की हेकड़ी, आईटीआई के प्रिंसिपल को सबके सामने मारा थप्पड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: जद एस विधायक की हेकड़ी, आईटीआई के प्रिंसिपल को सबके सामने मारा थप्पड़
Wed, 22 Jun 2022 06:09 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांडया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांडया
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Jun 2022 06:09 PM IST
सार
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही प्राचार्य उनके सामने पेश होते हैं, श्रीनिवास उन्हें गालियां देते हैं और दूसरे लोगों और कर्मचारियों के सामने दो बार थप्पड़ मारते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मांड्या जद (एस) विधायक एम श्रीनिवास का एक आईटीआई के प्रिंसिपल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना सोमवार को मांड्या जिले में पुनर्निर्मित नलवाड़ी कृष्णराजा वाडियार आईटीआई कॉलेज के उद्घाटन के दौरान की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक इस कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ जानकारी मांगी थी और प्रिंसिपल नागानंद से जवाब में कुछ देरी हुई थी। इसके अलावा, प्रिंसिपल कथित तौर पर बाहर थे और श्रीनिवास के बुलाने के बाद कॉलेज पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिस वीडियो में विधायक और प्राचार्य के बीच बातचीत साफ नहीं दिख रही है, उससे पता चलता है कि जैसे ही प्राचार्य उनके सामने पेश होते हैं, श्रीनिवास उन्हें गालियां देते हैं और दूसरे लोगों और कर्मचारियों के सामने दो बार थप्पड़ मारते हैं। सूत्रों ने बताया कि प्राचार्य की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
घटना पर टिप्पणी के लिए विधायक से संपर्क नहीं हो सका। घटना के बारे में बात न करते हुए प्राचार्य ने कहा कि वह ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं और पुनर्निर्मित आईटीआई के बारे में विधायक को समझाने की कोशिश की थी। मांड्या जिला सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू गौड़ा ने कहा है कि घटना को मांड्या के उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया है.
विज्ञापन