फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   victim husband of nude parade in Manipur says I save country in Kargil, but could not save honor of my wife

Manipur Video: 'मैंने करगिल में देश को बचाया, पत्नी की इज्जत नहीं बचा पाया', पीड़ित महिला के पति का छलका दर्द

Fri, 21 Jul 2023 03:44 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 03:44 PM IST
सार

मणिपुर में जिन पीड़ित महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर चलाया गया उनमें से एक पूर्व सैन्यकर्मी की पत्नी भी थी, जिसने देश के लिए करगिल की लड़ाई लड़ी थी।

विज्ञापन
victim husband of nude parade in Manipur says I save country in Kargil, but could not save honor of my wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में पिछले दो महीनों से जारी जातीय हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इस बीच, मणिपुर से आए निर्वस्त्र महिलाओं के वीडियो ने पूरे देश को दहला दिया। जिन पीड़ित महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर चलाया गया उनमें से एक पूर्व सैन्यकर्मी की पत्नी भी थी, जिसने देश के लिए करगिल की लड़ाई लड़ी थी। पत्नी के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद पति का दर्द छलका है और उसने कहा कि मैंने करगिल में देश को बचाया, पर अपनी पत्नी की इज्जत नहीं बचा पाया।

विज्ञापन


पत्नी की रक्षा ना करने से दुखी और उदास हूं
यह वीडियो चार मई का है और बुधवार रात को सामने आया जिसकी देशभर में निंदा हुई। पीड़िता के पति ने असम रेजिमेंट के सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में सेवा की थी। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए बताया कि मैंने करगिल युद्ध में देश के लिए लड़ाई लड़ी और भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में श्रीलंका में भी गया। मैंने देश की रक्षा की, लेकिन मैं निराश हूं कि अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, मैं अपने घर, अपनी पत्नी और साथी ग्रामीणों की रक्षा नहीं कर सका। इससे मैं दुखी और उदास हूं।
विज्ञापन


जब महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया था तो पुलिस वहां मौजूद थी
उन्होंने कहा कि चार मई की सुबह भीड़ ने इलाके के कई घरों को जला दिया और दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर दिया और उन्हें लोगों के सामने गांव की सड़कों पर चलने के लिए मजबूर किया। आगे बताया कि वहां पुलिस मौजूद थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मैं चाहता हूं कि उन सभी लोगों को कड़ी सजा मिले, जिन्होंने घर जलाए और महिलाओं को अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए कर रही छापेमारी
वीडियो सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। छापेमारी जारी है। तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है, और कई घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed