फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice Presidential election: Shah sticks to Modi's choice on behalf of RSS

उपराष्ट्रपति चुनाव: शाह ने संघ से लगवाई मोदी की पसंद पर मुहर, कल उम्मीदवार का ऐलान

Fri, 14 Jul 2017 08:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
Vice Presidential election: Shah sticks to Modi's choice on behalf of RSS
amit shah
भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद पर संघ की मुहर लगवा ली है। बृहस्पतिवार को झंडेवालान स्थित केशव कुंज में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संघ के वरिष्ठ नेताओं भय्याजी जोशी और कृष्णगोपाल से करीब 45 मिनट तक चर्चा की। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भाजपा शुक्रवार या शनिवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी। यह भी तय है कि राष्ट्रपति उम्मीदवार की तरह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद के जरिए पीएम मोदी एक बार फिर सबको चौंकाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए दलित चेहरे पर दांव लगा चुकी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में दक्षिण भारत, ब्राह्मण बिरादरी और हिंदुत्व की राजनीति को एक साथ साधेगी। संघ ने वैसे भी ऐसे मामलों में पीएम मोदी को खुली छूट दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ बस इतना चाहता है कि उम्मीदवार हिंदुत्व की पृष्ठभूमि का होने के साथ संविधान का जानकार और अनुभवी हो। चूंकि मनपसंद उपराष्ट्रपति बनाने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त संख्याबल है। इसलिए पार्टी की तरह संघ का भी मानना है कि उम्मीदवार न सिर्फ अपने घर का हो, बल्कि इसके जरिए शासन में आए बदलाव का भी संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed