फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President M Venkaiah Naidu says making laws is not the solution to every problem

देश में बढ़ रहे अपराधों पर बोले उपराष्ट्रपति, कानून बना देना ही हर समस्या का समाधान नहीं

Sun, 08 Dec 2019 02:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu says making laws is not the solution to every problem
Vice President M Venkaiah Naidu - फोटो : ANI

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने परोक्ष रुप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्नाव और हैदराबाद जैसी घटनाएं देश की छवि खराब करती हैं लेकिन राष्ट्र की कीमत पर ऐसे समय में राजनीति में लिप्त रहना सही नहीं है। कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि भारत एक तरह की राजधानी बन गया हैै, वह इसमें विस्तार से जाना नहीं चाहते। हमें अपने देश का नाम खराब नहीं करना चाहिए और हमें अत्याचार के ऐसे मामलों में राजनीति को नहीं लाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हम महिलाओं को माता और बहन के रूप में देखते हैं लेकिन देश के कुछ हिस्सोें में जो हो रहा है वह वास्तव में शर्मनाक है और हम सबके लिए चुनौती है। इस तरह के अत्याचारों को तुरंत रोकना होगा। वह एक विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन




कहा, नया कानून बना देना नहीं है समाधान

नायडू ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसे घिनौने अपराध रोकने के लिए कानून बना देना ही इसका हल नहीं है, बल्कि इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति और प्रशासनिक दक्षता का प्रदर्शन करना होगा, तब ही इस बुराई को खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हम निर्भया के बाद कानून लेक र आए लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। उपराष्ट्रपति ने कहा, मैं किसी भी विधेयक या नए कानून के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए राजनीतिक संकल्प और प्रशासनिक कौशल की आवश्यकता है। मानसिकता में बदलाव समय की जरूरत है और हमें जड़ों और संस्कृति की ओर वापस जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति के चश्मे से ऐसी घटनाओं को देखने से इनकी वास्तविक वजहों पर पर्दा पड़ जाता है।



शिक्षा में सुधार की जरुरत

उन्होनें कहा कि यह दुख की बात है कि विश्व की टॉप 300 यूनीवर्सिटीज में किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय का नाम नहीं है। आज देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है। हमें भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए शिक्षा की प्रणाली में बदलाव लाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय विश्वविद्यालय पहले टॉप 100 और फिर टॉप 50 में आ सकें।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

केरल के वायनाड में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि भारत दुनिया के दुष्कर्म की राजधानी के रूप में जाना जाता है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। एक भाजपा विधायक, दुष्कर्म में शामिल है, लेकिन पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed