फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP will create full-time workers on the lines of RSS, preparations to prepare a Bajrangi in every house

VHP: आरएसएस की तर्ज पर पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाएगी विहिप, हर घर में एक बजरंगी तैयार करने की भी तैयारी

Tue, 27 Feb 2024 12:57 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:57 PM IST
सार

विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ यानी इस साल की जन्माष्टमी तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) देश के हर जिले और हर प्रखंड तक पहुंचने की योजना बना रही है। इसके लिए विशेष योजना बनाकर जगह-जगह पर संगठन का विस्तार किया जाएगा...

विज्ञापन
VHP will create full-time workers on the lines of RSS, preparations to prepare a Bajrangi in every house
VHP President Alok Kumar - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

अब विश्व हिंदू परिषद भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तर्ज पर पूर्णकालिक, अल्पकालिक संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगा। इन पदाधिकारियों का कार्य देश के समक्ष आ रही नई चुनौतियों के मद्देनजर विहिप का संगठन विस्तार करना होगा। वे संगठन के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए नए लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे।  

विज्ञापन

विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ यानी इस साल की जन्माष्टमी तक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) देश के हर जिले और हर प्रखंड तक पहुंचने की योजना बना रही है। इसके लिए विशेष योजना बनाकर जगह-जगह पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। देश की सभ्यता-संस्कृति के समझ पेश नई चुनौतियों से निपटने के लिए विहिप की युवा शाखा बजरंग दल को विस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन

अयोध्या में विहिप की चल रही तीन दिवसीय बैठक (25-27 फरवरी) में यह निर्णय लिया गया है कि वह हर हिंदू परिवार के एक युवक को राष्ट्रीय अस्मिता और संस्कृति के कार्य में सहभागी बनाने के लिए अपने साथ जोड़े। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर युवाओं को बजरंग दल के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य लोगों को भी जोड़ेगी विहिप

राम मंदिर निर्माण के बाद पूरे देश में हिंदू संस्कृति का नया काल शुरू हुआ है। देखा जा रहा है कि इस काल के बाद कई सामान्य लोग भी विहिप से जुड़ना चाहते हैं। संगठन के सूत्रों के अनुसार, अब जो सामान्य गृहस्थ विश्व हिंदू परिषद से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए परिवार-संस्कृति के विषयों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही एक मॉडल बनाया जाएगा। इससे सामान्य लोग विहिप से जुड़ सकेंगे।

मार्च-अप्रैल में जनजागरण

विहिप ने चुनावों को देखते हुए सीधे तौर पर कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन उसके कार्यकर्ता मार्च से अप्रैल माह के बीच जनजागरण का काम करेंगे। यह जागरण धर्म, समाज और संस्कृति को लेकर किया जाएगा। इस वर्ष रामनवमी के पहले एक सप्ताह का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  

परिवार संस्था को मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि भारतीय संस्कृति का सुदृढ़ स्वरूप इसकी परिवार नाम की इकाई की मजबूती में छिपा हुआ है। लेकिन उसका मानना है कि एक लक्ष्य बनाकर भारत में परिवार संस्था को खंडित करने की कोशिश की जा रही है। विहिप एक लक्ष्य बनाकर परिवार संस्था को मजबूत करने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed