{"_id":"62b7a9ebb1286d28427360f9","slug":"vhp-will-again-claim-the-original-sites-in-kashi-mathura-alok-kumar-says-demonstration-will-intensify-to-free-the-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"VHP: काशी-मथुरा में मूल स्थलों पर फिर दावा करेगी विहिप, मंदिरों को मुक्त कराने के लिए तेज होगा प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VHP: काशी-मथुरा में मूल स्थलों पर फिर दावा करेगी विहिप, मंदिरों को मुक्त कराने के लिए तेज होगा प्रदर्शन
Sun, 26 Jun 2022 06:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:05 AM IST
सार
आलोक कुमार ने दावा किया कि दुश्मन देशों के दुष्प्रचार में फंसकर कुछ देशविरोधी समूहों ने सड़कों पर हिंसा भड़काई और उनके सिर काटने, आंखें निकालने व हिंदुओं की संपत्तियों को क्षतिग्रस्त करने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शनिवार को कहा, परिषद काशी विश्वनाथ मंदिर व मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल स्थलों पर सांविधानिक और कानूनी ढांचे के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से फिर दावा करेगी। हालांकि मामला अदालत में होने के कारण दोनों पक्षों को फैसले का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
कांचीपुरम में विहिप की केंद्रीय शासी परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर और पूर्व नेता नवीन जिंदल की टिप्पणियों के खिलाफ देशभर में कट्टरपंथियों द्वारा की गई हिंसा की विहिप निंदा करती है। आलोक कुमार ने दावा किया, दुश्मन देशों के दुष्प्रचार में फंसकर कुछ देशविरोधी समूहों ने सड़कों पर हिंसा भड़काई और उनके सिर काटने, आंखें निकालने व हिंदुओं की संपत्तियों को क्षतिग्रस्त करने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
मंदिरों को मुक्त कराने के लिए तेज होगा प्रदर्शन
आलोक कुमार ने बताया, विश्व हिंदू परिषद मंदिरों को राज्य सरकारों के चंगुल से निकालकर वृहद हिंदू समाज संचालित प्रशासन को सौंपने की मांग लेकर अपना प्रदर्शन तेज करेगी। मंदिरों से हुई आय मंदिरों के रखरखाव या हिंदुओं के लिए खर्च होनी चाहिए, न कि सरकारी प्रशासन के खर्च के लिए। यह खेद का विषय है कि अब भी कुछ मंदिरों को राज्य सरकारें संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन