फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP raised the issue of hindus migration from Thana Bhawan

विश्व हिंदु परिषद ने उठाया थानाभवन से हिंदु परिवारों के पलायन का मुद्दा

Sun, 25 Sep 2016 04:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाभवन (शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, थानाभवन (शामली) Updated Sun, 25 Sep 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
VHP raised the issue of hindus migration from Thana Bhawan
- फोटो : demo

कैराना, कांधला के बाद विश्व हिंदु परिषद ने थानाभवन से हिंदु परिवारों के पलायन की बात कही। नगर के नई घास मंडी में दूसरे समुदाय की अधिकता के कारण परिवारों ने छोटे गांवों में पलायन किया। देर रात्रि तक दूसरे समुदाय के युवकों का हंगामा, स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला भी उठा।

विज्ञापन


थानाभवन के मंदिर श्रीठाकुरद्वारा में विश्व हिंदु परिषद की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि विहिप के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी ने कहा कि कैराना, कांधला की तरह ही थानाभवन में भी धीरे धीरे बड़ी संख्या में या तो लोग पलायन कर चुके हैं या फिर पलायन की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


नगर की नई घांस मंडी में दूसरे समुदाय की अधिकता है। इस स्थान में एक बड़ा हिस्सा हिंदु समाज की कालोनी थी जिसमें कई परिवार अपने मकानों को बेचकर या खाली करके कुछ शहरों में तो बड़ी संख्या में छोटे गांवों में चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक देर रात तक हंगामा मचाकर परेशान करते हैं

VHP raised the issue of hindus migration from Thana Bhawan

जबकि अन्य राजनैतिक दलों की दलीलों के अनुसार लोग अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार आदि के लिए बडे़ शहरों की ओर जाते हैं परन्तु इन असमर्थ परिवारों को मजबूरन छोटे गांवों को चुनना पड़ा। नरेंद्र सैनी ने कहा कि नगर के मुख्य चौराहों, नई घांस मंडी से चौक बाजार के बीच में कई स्थानों पर युवक देर रात्रि तक हंगामा मचाकर नागरिकों को परेशान करते हैं, वहीं स्कूलों के बाहर व मार्गों पर छात्राओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ यहां तक विरोध करने पर मारपीट की नौबत आ जाती है। 

मामलों में पुलिस प्रशासन से भी कई बार शिकायतें की गयी। प्रशासन ने कुछ दिनों सतर्कता बरती परंतु इसके बाद हालात और भी बदतर हो चले हैं। विहिप ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो विहिप स्वयं कार्रवाई करने के लिए सक्षम है । 

बैठक का संचालन शालू राणा, अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सहाब सिंह ने की। सचिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, हरिश सिघल, मेघपाल, रमेश सिंघल, राजकूमार शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed