फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP made controversial demand- such shops should be removed from near Hindu places of worship

VHP: हिंदू पूजास्थलों के पास से हटाई जाएं ऐसी दुकान; विहिप ने की विवादित मांग

Tue, 09 Jul 2024 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 Jul 2024 08:08 PM IST
सार

विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा कि उन्हें अनेक स्थानों से लगातार जानकारी मिल रही है कि कुछ लोग हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के नाम पर अपना और अपनी दुकानों का नाम रखकर हिंदुओं को भ्रमित कर रहे हैं।

विज्ञापन
VHP made controversial demand- such shops should be removed from near Hindu places of worship
VHP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को एक ऐसी मांग रख दी है, जिसके बाद नया सियासी विवाद खड़ा हो सकता है। विहिप ने कहा है कि हिंदू मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों के आसपास से मुसलमान दुकानदारों की दुकानें तत्काल हटा ली जाएं। विहिप का आरोप है कि मुसलमान दुकानदारों के द्वारा वस्तुओं को 'अपवित्र' करके बेचा जा रहा है, जिससे हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो सकता है। इसके पहले अजमेर शरीफ दरगाह के पदाधिकारियों ने हिंदुओं का बहिष्कार करने की अपील की थी, जिसका काफी विरोध किया गया था। 

विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने आज कहा कि उन्हें अनेक स्थानों से लगातार जानकारी मिल रही है कि कुछ लोग हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के नाम पर अपना और अपनी दुकानों का नाम रखकर हिंदुओं को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसे छद्म नामों से ऐसे लोग हिंदू धर्म स्थलों पर प्रसाद और पूजा सामग्री बेच रहे हैं। उनका आरोप है कि ऐसे दुकानदार वस्तुओं को अपवित्र करके बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अनेक तीर्थों में भगवान के भोग, श्रंगार और अर्पण इत्यादि से जुड़ी अनेक वस्तुओं को मुस्लिम समाज के लोग अपवित्र कर बेच रहे हैं, जो कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे अविलंब रोका जाना जरूरी है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने सभी राज्य सरकारों से मांग की है कि वे हिंदू मंदिरों औऱ धर्मस्थलों की पवित्रता को बनाए रखने हेतु मजहबी धोखेबाजों के विरुद्ध तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। जिससे समाज की आस्था-विश्वास को किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचे। विहिप ने हिंदू समाज से भी अपील की है कि ऐसे गलत नाम के लोगों से सावधान रहें, उन्हें बेनकाब करें और स्थानीय शासन प्रशासन को समय पर सूचित करें जिससे दूसरों को इस धोखाधड़ी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपवित्रता से बचने की कोशिश
विहिप की इस मांग का राजनैतिक विरोध हो सकता है और यह नए विवाद को जन्म दे सकता है। लेकिन सत्यता यह है कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली अनेक वस्तुओं के निर्माण में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लगे हुए हैं, जिनके कच्चे माल के निर्माण से लेकर पूजा सामग्री तैयार करने और दुकानों तक पहुंचाने में अनेक स्तरों पर अलग-अलग लोगों की भूमिका रहती है। ऐसे में कथित पवित्रता को सुनिश्चित कर पाना मुश्किल होता है। इससे इतर कुछ धार्मिक संस्थाएं अपना स्वयं का प्रसाद और अन्य पूजा सामग्री का निर्माण करवाते हैं। इनमें पवित्रता सुनिश्चित करने की संभावना अधिक रहती है। लेकिन यह बड़े मंदिरों या धार्मिक संस्थाओं द्वारा ही संभव होता है। छोटे मंदिरों या अन्य पूजा स्थल बाजार की सामग्री पर ही निर्भर करते हैं, जहां कथित पवित्रता को सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed