{"_id":"625468a8ed14184b464c7865","slug":"vhp-leader-sadhvi-saraswati-asks-hindu-youth-to-carry-swords-cites-atrocities-on-kashmiri-pandits-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया विवाद: विहिप की साध्वी सरस्वती बोलीं- तलवार उठाएं हिंदू युवा, कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया विवाद: विहिप की साध्वी सरस्वती बोलीं- तलवार उठाएं हिंदू युवा, कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों का दिया हवाला
Mon, 11 Apr 2022 11:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:13 PM IST
सार
साध्वी सरस्वती ने हिंदू युवाओं से कहा कि अगर आप एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल और लैपटॉप खरीद सकते हैं तो 1000 रुपये की एक तलवार भी खरीदिए।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : फाइल
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी सरस्वती ने विवाद का नया मुद्दा खड़ा करते हुए हिंदू युवाओं से तलवारें उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' में जिस तरह दिखाया गया है कि पाकिस्तान समर्थिक आतंकवादियों के अत्याचारों के चलते कश्मीरी पंडितों का घाटी से पलायन हुआ था, उस स्थिति से बचने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
विज्ञापन
उत्तर महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार को रामनवमी के अवसर पर एक रैली को संबोधित करते हुए साध्वी सरस्वती ने कहा था कि हथियार धारण करना हिंदुओं की 'आन, बान और शान' है। कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर उन्होंने कहा कि क्या हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं कि जब हमें अपने ही घरों से बाहर निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
साध्वी सरस्वती ने कहा, 'उस समय सवाल पूछा जाएगा कि हिंदुओं और ब्राह्मणों, आपने तलवार क्यों नहीं उठाई, आपने लड़ाई क्यों नहीं लड़ी, आपने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई क्यों नहीं की। मैं आपने अनुरोध करता हूं कि तलवारें उठाएं। अगर आप एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल और लैपटॉप खरीद सकते हैं तो 1000 रुपये की एक तलवार भी खरीदिए।
विज्ञापन