{"_id":"61f2c2068a01c100543b96c4","slug":"vhp-calls-band-in-dhandhuka-against-man-shot-dead-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: युवक की गोली मारकर हत्या, विहिप ने धांधुका में बंद कराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: युवक की गोली मारकर हत्या, विहिप ने धांधुका में बंद कराया
Thu, 27 Jan 2022 09:32 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:32 PM IST
सार
धांधुका थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को किशन की हत्या बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने दो गोलियां मारकर की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : निखिल मेहता
विस्तार
सोशल मीडिया पोस्ट के कारण दूसरे धर्म के लोगों द्वारा दो दिन पूर्व 27 वर्षीय किशन बोलिया की हत्या का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धांधुका शहर को पूरी तरह बंद कराया। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, विहिप के आह्वान के कारण सुबह से ही दुकानें बंद रहीं। विहिप का आरोप है कि किशन बोलिया की हत्या का कारण एक विवादित मेसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करना है। इस कारण दूसरे संप्रदाय के लोग उससे खफा थे। किशन को हत्या की धमकियां मिल रही थीं। धांधुका थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को किशन की हत्या बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने दो गोलियां मारकर की थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। विहिप ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है।