फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP appeals for Qatar Airways boycott and demands for blasphemy act

VHP: विहिप ने की ईशनिंदा कानून लाने की मांग, ट्विटर पर कतर एयरवेज के बहिष्कार का समर्थन किया

Mon, 06 Jun 2022 11:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 06 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

विहिप ने कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हाल में मिले शिवलिंग को जब कुछ लोगों ने फव्वारा बताया तो इससे हिंदू मान्यताओं का अपमान हुआ।

विज्ञापन
VHP appeals for Qatar Airways boycott and demands for blasphemy act
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारियों द्वारा इस्लाम पर कथित तौर पर विवादित बयान देने पर उपजे विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को कहा कि भारत में ईशनिंदा के विरुद्ध एक कड़ा कानून होना चाहिए। विहिप ने कतर एयरवेज का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए चलाए जा रहे ‘ट्विटर ट्रेंड’ का भी समर्थन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध विहिप ने इस विवाद पर कतर सरकार के रुख पर सवाल उठाया और कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हाल में मिले शिवलिंग को जब कुछ लोगों ने फव्वारा बताया तो इससे हिंदू मान्यताओं का अपमान हुआ।

विज्ञापन


विहिप के बयान से एक दिन पहले सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत ने विवादित बयान की निंदा की थी और मान्यताओं व धर्मों का सम्मान करने का आह्वान किया था। संगठन के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कतर सरकार के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी एम. एफ. हुसैन के लिए प्रेम और नूपुर शर्मा की निंदा…वाह कतर सरकार…! कतर एयरवेज का बहिष्कार करें। 
विज्ञापन


विहिप के एक अन्य प्रवक्ता विजय शंकर ने ट्वीट किया, भारत में ईशनिंदा कानून की अब बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि काशी में शिवलिंग को फव्वारा बताकर हिंदू मान्यताओं का अपमान किया गया, अब यह देखना है कि उनके साथ क्या कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित और दिल्ली प्रदेश के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा और जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक बयान देने पर कुछ मुस्लिम देशों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed