फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VG Siddhartha founder of Cafe Coffee Day and son-in-law of former CM SM Krishna has gone missing

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ ने चिट्ठी में लिखा, 'नहीं झेल सकता इतना दबाव'

Tue, 30 Jul 2019 02:16 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
VG Siddhartha founder of Cafe Coffee Day and son-in-law of former CM SM Krishna has gone missing
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

कैफे कॉफी डे के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम कृष्णा के दामाद वी. जी. सिद्धार्थ सोमवार रात से लापता हैं। भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को कहा कि सीसीडी के लापता संस्थापक वी.जी सिद्धार्थ की तलाश के लिए मंगलूरू के पुराने बंदरगाह के पास एक जहाज तैनात किया गया है। तटरक्षक बल ने कहा कि उसने गोताखारों की तीन टीमों को भी तलाश अभियान में लगाया है।

विज्ञापन


भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने शाह को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें कैफे कॉफी डे के लापता मालिक वीजी सिद्धार्थ का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी है। शाह के अलावा उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी मदद के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ के लापता होने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धार्थ ने कैफे कॉफी डे के कर्मचारियों और निदेशक मंडल को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि हर वित्तीय लेनदेन मेरी जिम्मेदारी है, कानून को मुझे और केवल मुझे जवाबदेह रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सेंथिल शशिकांत सेंथिल ने बताया, ‘उन्होंने (सिद्धार्थ) ड्राइवर से उनके आने तक रुकने को कहा। जब वह दो घंटे तक वापस नहीं आए तो ड्राइवर ने पुलिस से संपर्क कर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।' उन्होंने बताया कि 200 से अधिक पुलिसकर्मी और गोताखोर 25 नौकाओं के जरिए उनकी तलाश कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। 

मंगलूरू के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि‘ तलाश में स्थानीय मछुआरों की मदद ली जा रही है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने किस-किससे फोन पर बात की थी। 

कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर मौके पर पहुंचे और उन्होंने समाचार चैनलों से कहा कि पुलिस सभी पक्षों पर गौर कर रही है। तलाश जारी है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बंगलुरु में एस.एम कृष्णा से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. के. शिवकुमार भी कृष्णा के घर पहुंचे।

सिद्धार्थ का 27 जुलाई को कंपनी के नाम लिखा पत्र सामने आया


सिद्धार्थ ने लिखा है कि जिन लोगों ने मुझ पर विश्वास किया उन्हें निराश करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं लंबे समय से लड़ रहा ता लेकिन आज मैं हार मानता हूं क्योंकि मैं एक प्राइवेट इक्विटी लेंडर पार्टनर का दबाव नहीं झेल पा रहा हूं, जो मुझे शेयर वापस खरीदने के लिए फोर्स कर रहा है। इसका आधा ट्रांजैक्शन मैं 6 महीने पहले एक दोस्त से बड़ी रकम उधार लेने के बाद पूरा कर चुका हूं। उन्होंने कहा है कि दूसरे लेंडर भी दबाव बना रहे थे जिस कारण वह हालात के सामने झुक गए हैं। 

सिद्धार्थ ने पत्र में कहा है कि मेरा इरादा किसी को गुमराह या धोखा देने का नहीं था। एक कारोबारी के तौर पर मैं विफल रहा। उम्मीद है कि एक दिन आप समझेंगे, मुझे माफ कर दीजिए। हमारी संपत्तियों और उनकी संभावित वैल्यू की लिस्ट संलग्न कर रहा हूं। हमारी संपत्तियां हमारी देनदारियों से ज्यादा हैं। इनसे सभी का बकाया चुका सकते हैं।

सिद्धार्थ ने अपने खत में आयकर विभाग के एक पूर्व डीजी पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा है कि एक पूर्व डीजी ने उनके शेयर्स को दो बार अटैच किया जिससे माइंडट्री के साथ उनकी डील ब्लॉक हो गई और फिर कैफे कॉफी डे के शेयर्स की जगह ले ली, जबकि संशोधित रिटर्न्स उनकी ओर से फाइल किए जा चुके थे। सिद्धार्थ ने इसे अनुचित बताया है और लिखा है कि इसके कारण पैसे की कमी हो गई थी। 


 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed