फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Veterinary: Good news for animal lovers, super specialty hospital like AIIMS will open for animals in Delhi

Veterinary: पशु प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली में जानवरों के लिए खुलेगा AIIMS जैसा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

Wed, 13 Sep 2023 05:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Sep 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार
अखिल भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान (AIIVS / एआईआईवीएस) पशु चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्त्व का केंद्र होगा। इस संस्थान में पशुओं की चिकित्सा के लिए बाह्य और आंतरिक रोगी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए 200 से 500 सीटों वाला एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी तैयार किया जाएगा...
loader
Veterinary: Good news for animal lovers, super specialty hospital like AIIMS will open for animals in Delhi
Veterinary - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

भारत में इंसानों के इलाज के लिए तो कई बड़े अस्पताल हैं, लेकिन पशुओं के लिए अभी तक कोई ऐसी बड़ी पहल नहीं हुई। अब भारत सरकार इस बारे में सोच रही है और दिल्ली के एम्स अस्पताल की तर्ज पर ही भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एआईआईवीएस) बनाने की तैयारी में है। दरअसल, सरकार ने इसके लिए एक मसौदा तैयार किया है और इसके लिए तमाम संस्थानों से कुछ जरूरी सुझाव मांगे हैं। खास बात ये होगी न इस संस्थान में हर प्रकार के पशुओं को इलाज देने की कोशिश की जाएगी।

नई दिल्ली में पशुओं के लिए एम्स जैसा संस्थान स्थापित करने के लिए मसौदा प्रस्ताव तैयार किया है। इसे अखिल भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एआईआईवीएस) कहा जाएगा जो पशु चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा एवं अनुसंधान में राष्ट्रीय महत्व का केंद्र होगा। इस संस्थान में पशुओं की चिकित्सा के लिए बाह्य और आंतरिक रोगी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए 200 से 500 सीटों वाला एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी तैयार किया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि एम्स की तर्ज पर अखिल भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान के लिए भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। मसौदा प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। इसके बाद कुल लागत, वित्त पोषण एवं अन्य आवश्यकताओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगर कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल जाती है, तो यह अस्पताल एवं इसके शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग चरणबद्ध तरीके से अगले तीन से चार वर्षों में परिचालन शुरू कर देंगे। दिल्ली-एआईआईवीएस के चालू होते ही देश के अन्य हिस्सों में भी उसका विस्तार किया जा सकता है।

पशुओं को इलाज के लिए मिल सकेगी ये सुविधाएं

केंद्र सरकार मसौदा प्रस्ताव के अनुसार, अस्पताल में देशी और विदेशी जानवरों के इलाज का अलग-अलग विभाग होगा। इसमें सर्जरी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया, सॉफ्ट टिशू कल्चर, न्यूटर सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग होंगे, जिनमें जानवरों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा यहां वेटरनरी डॉक्टर की पढ़ाई भी होगी और रिसर्च भी होगी। इसके लिए नीट जैसे एग्जाम के तरह अभ्यर्थियों का दाखिला होगा।

राजधानी में जमीन की तलाश जारी

इस संस्थान के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूमि की तलाश की जा रही है। एआईआईवीएस का अस्पताल भी एम्स की ही तरह भारत के शीर्ष पशु चिकित्सा अस्पताल के रूप में कार्य करेगा। सरकार के मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि इस पशु चिकित्सा अस्पताल में पालतू जानवरों, खेतिहर मवेशियों, घोड़ों, वन्य जीवन एवं अन्य विदेशी पालतू जानवरों के इलाज के लिए विभाग होंगे। एआईआईवीएस नीतिगत अनुसंधान एवं सिफारिश के लिए एक थिंक-टैंक के रूप में काम करेगा। साथ ही यह पशु महामारी से निपटने की तैयारी के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।

पहले चरण में 200 छात्रों को इस तरह मिलेगा प्रवेश

मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री एआईआईवीएस के गवर्निंग बोर्ड के पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि मंत्रालय के सचिव बोर्ड के सचिव भी होंगे। एआईआईवीएस के संचालन मंडल में केंद्रीय पशुपालन आयुक्त, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष, पांच पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के वाइस चेयरमैन और राष्ट्रीय संस्थानों के निदेशक शामिल होंगे। एआईआईवीएस राज्य पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) एवं राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के मौजूदा पशु चिकित्सा अनुसंधान प्रयासों एवं शैक्षणिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा।

मसौदा प्रस्ताव में  यह भी कहा गया है कि पहले चरण में करीब 200 छात्रों को नीट एवं एनटीए मेरिट सूची के आधार पर प्रमुख संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा। एआईआईवीएस के परिसर में चार प्रमुख इमारतें होंगी। सबसे पहले पशु चिकित्सा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा और उसके बाद शैक्षणिक ब्लॉक, अनुसंधान ब्लॉक एवं प्रशासनिक ब्लॉक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed