{"_id":"5de404cb8ebc3e547e047669","slug":"veteran-journalist-bhaskar-menon-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का 87 साल की आयु में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का 87 साल की आयु में निधन
Sun, 01 Dec 2019 11:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का रविवार को यहां कार्डिक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। वह पीटीआई न्यूज एजेंसी के रीजनल मैनेजर दक्षिण के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कई प्रमुख घटनाओं की भी रिपोर्टिंग की। इनमें राजीव गांधी हत्याकांड भी शामिल है।
विज्ञापन
पीटीआई के प्रधान संपादक विजय जोशी ने कहा कि मेनन के निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कहा, 'भास्कर का निधन एक युग का अंत है, भद्र पत्रकारों के युग का अंत है। वह मुहावरों, सही शब्दों के चयन और अच्छे लेखन के नियमों का काफी खयाल रखते थे। मेनन की अंग्रेजी भाषा पर जबर्दस्त पकड़ थी और उनका संपादन कौशल बेहतरीन था।'
विज्ञापन