{"_id":"6365ade947e04212555ede2d","slug":"veteran-congress-leader-karan-singh-hits-back-at-jairam-ramesh-over-unsavoury-remarks-against-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: जयराम रमेश को कर्ण सिंह ने आड़े हाथों लिया, बोले- पिता पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे स्वीकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: जयराम रमेश को कर्ण सिंह ने आड़े हाथों लिया, बोले- पिता पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं करेंगे स्वीकार
Sat, 05 Nov 2022 05:57 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:57 AM IST
सार
कर्ण सिंह ने कहा कि मैंने देखा है कि जयराम रमेश ने अखबार में छपे मेरे लेख पर एक बयान दिया है। उन्होंने दो बातें कहीं हैं और दोनों अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय पर उनके एक हालिया लेख की आलोचना करने के लिए पार्टी सहयोगी जयराम रमेश पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि पिता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
कर्ण सिंह ने कहा कि मैंने देखा है कि जयराम रमेश ने अखबार में छपे मेरे लेख पर एक बयान दिया है। उन्होंने दो बातें कहीं हैं और दोनों अस्वीकार्य हैं। रमेश का आरोप है कि एक तरह से मेरा लेख पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ था। यह बिल्कुल बेकार बात है। पंडित जी तब से मेरे गुरु थे जब से मैंने 18 साल की उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया था। सिंह के एक अंग्रेजी अखबार में छपे आलेख की रमेश ने यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तर्ज पर कांग्रेस और नेहरू को निशाना बना रहे हैं। इस आलेख में सिंह ने अपने पिता और कश्मीर के तत्कालीन शासक हरि सिंह का बचाव किया था।
विज्ञापन
रिजिजू के आरोपों का जवाब देने पर काम करें रमेश
सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी नवीनतम पुस्तक ‘एन एक्जामिन्ड लाइफ’ नेहरू को समर्पित की थी और अपने लेख में उन्होंने स्पष्ट किया कि लेख में कही गई बातों का रिजिजू द्वारा भारत के पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा, रिजिजू के आरोपों का विस्तृत खंडन करने की जरूरत है जिस पर रमेश को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
क्या कहा था रमेश ने
रमेश ने ट्वीट किया है कि जम्मू-कश्मीर पर एक भी विद्वान और गंभीर काम नहीं है जो महाराजा हरि सिंह को अच्छी रोशनी में चित्रित करता है। रमेश ने एक किताब के कवर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि यहां तक कि वीपी मेनन का आधिकारिक काम भी हरि सिंह को ऐसा शख्स नहीं बनाता जिनके साथ गलत हुआ था।