{"_id":"5ec74f088ebc3e9041595208","slug":"veteran-bollywood-scribe-manohar-s-desai-passes-away-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस देसाई का 86 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस देसाई का 86 वर्ष की उम्र में निधन
Fri, 22 May 2020 09:35 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 22 May 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
manohar s desai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पत्रकार मनोहर एस देसाई का 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के उप-नगर थाणे में निधन हो गया। देसाई के परिवार वालों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। देसाई लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें डिमेंशिया और किडनी से संबंधित बीमारियां थी। देसाई अपनी पत्नी के साथ, लंबे समय से मुंबई में रह रहे थे।
विज्ञापन
देसाई का जन्म कर्नाटक के बेलगाम में साल 1934 में हुआ था। उन्होंने दक्षिण-मध्य मुंबई में स्थित फीनिक्स मिल्स में एक बुनकर के रूप में अपने काम की शुरुआत की थी। इसके बाद 1956 में ऑल इंडिया रेडिया पर कन्नड़ ड्रामों में कई किरदार निभाए। फिर उन्होंने बंगलूरू के डेक्कन हेराल्ड अखबार में बॉम्बे के संवाददाता के रूप में कार्य करना शुरू किया।
विज्ञापन
अगले कुछ वर्षों के लिए कई अन्य अखबारों में काम करने के बाद, 1964 में, वह मुंबई के द इंडियन एक्सप्रेस समूह के प्रसिद्ध फिल्म और बॉलीवुड अखबार 'स्क्रीन' में शामिल हो गए। अपने लंबे करियर में, उन्होंने घरेलू फिल्म कार्यक्रमों के अलावा मास्को, ताशकंद, बर्लिन, लंदन और पेरिस में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों को कवर किया।
विज्ञापन