फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Very heavy rainfall may occur in these states high alert in some states weather

मौसम: मध्यप्रदेश, गुजरात सहित इन राज्यों में भारी बारिश के चलते अगले 24 घंटे भारी

Mon, 26 Aug 2019 11:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2019 11:06 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटे भारी बताए हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान आने की संभावना है।
  • मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सेंट्रल मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 
  • जिसके चलते यहां भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Very heavy rainfall may occur in these states high alert in some states weather
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण अगले 24 घंटे भारी बताए हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सेंट्रल मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 

विज्ञापन


जिसके चलते यहां भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और इससे सटे भागों के ऊपर बना हुआ है। हालांकि ये अधिक प्रभावी नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा गुजरात और इससे सटे उत्तर पूर्वी अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण भारी नुकसान हो सकता है। स्काईमेट ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जो वर्तमान में श्रीगंगानगर, अलवर, सतना, अंबिकापुर, उत्तरी ओडिशा से होकर गुजर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश, पूर्वी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश आने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश

स्काईमेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान,  सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, उत्तरी तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है। 



एजेंसी की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पाकिस्तान से छोड़ा गया पानी पंजाब के कुछ इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed