फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Verma lawyers argue in the Supreme Court over CBI issue

सीबीआई बनाम सीबीआई : सुप्रीम कोर्ट में वर्मा के वकीलों में हुई बहस

Tue, 20 Nov 2018 09:40 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
Verma lawyers argue in the Supreme Court over CBI issue
cbi - फोटो : PTI
उच्चतम न्यायालय में चल रहे सीबीआई मामले में मंगलवार को सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा का प्रतिनिधित्व कर रहे दो वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। वर्मा के वरिष्ठ वकील ने उनकी सहमति के बिना सोमवार को मामले को पेश करने पर अपने कनिष्ठ वकील पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


वर्मा की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता फाली एस नरीमन ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि वकील गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत के समक्ष उनकी जगह पर यह मामला बिना उनकी सहमति के सोमवार को उठाकर जवाब दायर करने के लिये और वक्त की मांग की थी। शंकरनारायणन भी सीबीआई निदेशक की तरफ से मामले में पैरवी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नरीमन ने पीठ को बताया, ‘‘किसी ने उनसे (शंकरनारायणन) से ऐसा करने को नहीं कहा था। यह पूरी तरह अनधिकृत था। मुझे कभी सूचित नहीं किया गया था। किसी ने उनसे मामले का उल्लेख करने को नहीं कहा था। मैं बेहद व्यथित हूं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ में न्यायमूर्ति गोगोई के अलावा न्यायमूर्ति एस के कौल और के एम जोसफ भी शामिल हैं। वरिष्ठ वकील ने आगे कहा कि वह और उनके कनिष्ठ सीवीसी की रिपोर्ट पर वर्मा के जवाब को तैयार करने के लिये देर रात तक काम करते रहे। यह रिपोर्ट सीबीआई निदेशक के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। पीठ ने मामले की सुनवाई को 29 नवंबर तक के लिये स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed