{"_id":"5ab83de84f1c1b2b618b5982","slug":"verification-of-the-aadhar-card-will-be-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जुलाई से चेहरे से होगा आधार का सत्यापन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1 जुलाई से चेहरे से होगा आधार का सत्यापन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Mar 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 1 जुलाई से आधार का सत्यापन चेहरे से करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही आंखों की पुतली या अंगुलियों के निशान से भी सत्यापन का विकल्प रहेगा।
यूआईडीएआई ने जनवरी में कहा था कि जिन लोगों को बढ़ती उम्र या अधिक श्रम के कारण बायोमेट्रिक सिस्टम से आधार के सत्यापन में परेशानी हो रही है, उनके लिए चेहरे से सत्यापन की सुविधा शुरू करेगा। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में एक प्रजेंटेशन में यूआईडीएआई ने आधार के कूट भाषा में लिखने पर जोर देते हुए कहा था कि इसका डाटा अभेद्य है और उसे भेदने के लिए धरती पर उपलब्ध सबसे तेज कंप्यूटर को ब्रह्मांड की आयु से भी ज्यादा वक्त लगेगा।