{"_id":"5adcf94a4f1c1b82028b5e23","slug":"venkaiah-naidu-starts-consultation-on-impeachment-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति ने महाभियोग नोटिस पर सलाह-मशविरा किया शुरू, कानून के जानकारों और अटार्नी जनरल से की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति ने महाभियोग नोटिस पर सलाह-मशविरा किया शुरू, कानून के जानकारों और अटार्नी जनरल से की बात
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस पर संविधान विशेषज्ञों एवं कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है। कांग्रेस की अगुवाई में सात दलों की ओर से सीजेआई के खिलाफ उच्च सदन में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। नायडू अपने हैदराबाद दौरे को बीच में ही खत्म कर रविवार दोपहर दिल्ली लौट आए।
अधिकारियों के अनुसार, नायडू ने लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व कानून सचिव पीके मल्होत्रा और पूर्व संसदीय सचिव संजय सिंह से बात की। इसके अलावा, उन्होंने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल से नोटिस पर चर्चा की। नायडू ने राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी से भी राय ली है। इससे पहले, नायडू ने अपना हैदराबाद दौरा बीच में खत्म कर दिया।
उपराष्ट्रपति को सोमवार को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा 24 अप्रैल को उनका स्वर्ण भारत ट्रस्ट का दौरा करने का भी कार्यक्रम था। लेकिन वह रविवार दोपहर दिल्ली लौट आए। नायडू रविवार सुबह इस्कॉन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शनिवार को ही तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने शनिवार शाम एक निजी शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट जाने के दिए संकेत
कांग्रेस ने राज्यसभा के सभापति द्वारा महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस ठुकराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के संकेत दिए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि संविधान में न्यायपालिका को सभापति के फैसले की समीक्षा का अधिकार है।