यूनेस्को ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सौंपा भारत की धरोहरों का मानचित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संदर्भ में एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि, 'आज यूनेस्को के डायरेक्टर श्री एरिक फाल्ट ने यूनेस्को द्वारा संकलित देश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मानचित्र भेंट किया। इन धरोहरों को चिन्हित कर मानचित्र के रूप में उनकी प्रस्तुति के संदर्भ में यूनेस्को के प्रयास सराहनीय है।'
Happy to have received UNESCO’s Map of #WorldHeritageSites of India from Mr. Eric Falt,Director,@UNESCO in New Delhi today.The sites represent our vibrant natural & cultural heritage. I applaud UNESCO's efforts towards identification & mapping of the sites for #conservation pic.twitter.com/isAZDFy8oe
विज्ञापन विज्ञापन— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) July 10, 2019
इससे पहले फाल्ट ने नायडू को भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे उपायों से जुड़ी यूनेस्को की एक रिपोर्ट भी सौंपी। एक अन्य ट्वीट में नायडू ने कहा कि, 'आज यूनेस्को के डायरेक्टर श्री एरिक फाल्ट से भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के संदर्भ में स्टेट ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट फॉर इंडिया 2019 साभार स्वीकार की। यह रिपोर्ट दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकता के अनुसार एक विशेष शिक्षा पद्धति और शिक्षण अवसंरचना विकसित करने में सहायक होगी।
Happy to have received UNESCO’s ‘State of the #education Report for India 2019; Children with Disabilities’ from Mr. Eric Falt,Director, @UNESCO in New Delhi today.The report will certainly help us deepen our understanding of learning needs of differently abled children. pic.twitter.com/3UHCnvIxbr
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) July 10, 2019
उन्होंने कहा कि यूनेस्को की यह रिपोर्ट उस समय आती है जब देश में नई शिक्षा नीति के प्रारुप पर विमर्श चल रहा होता है। यह अध्ययन इस विमर्श में सार्थक योगदान देगा तथा सर्वसमावेशी, समान और सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।
The report comes at a very opportune moment,with India formulating a New #education Policy. It will provide useful inputs to the new policy & enrich its outcomes in the years to come. It will help #India take decisive steps towards inclusive, equitable, #QualityEducation for all.
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) July 10, 2019