फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu over Subramanian Swamy's remarks, 'can't gag everyone'

सुब्रमण्यम पर बोले नायडू, 'किसी के मुंह पर पट्टी नहीं बांधी जा सकती'

Thu, 23 Jun 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu over Subramanian Swamy's remarks, 'can't gag everyone'

बताया जाता है कि सुब्रमण्यम स्वामी की हिट लिस्ट में सरकार के ही 27 लोग हैं। सुब्रमण्यम खुद बीजेपी नेता हैं और खुद की पार्टी के लोगों के खिलाफ उनके बगावती तेवर तेज हैं। उनके इस रवैये से पार्टी का शीर्ष मोर्चा भी अब तल्ख हो रहा है। सुब्रमण्यम स्वामी की मानें तो इस वक्त उन्होंने कथित कामचोर और गद्दार लोगों के खिलाफ मोर्चा इसलिए बुलंद किया है, क्योंकि यही सही वक्त है, सरकार दो वर्ष सफलता पूर्वक पूरे कर चुकी है। 

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधने के बाद स्वामी ने भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला बोला तो सरकार का शीर्ष मोर्चा तिलमिला गया। 
विज्ञापन


स्वामी ने अरविंद सुब्रमण्यम पर आरोप लगाया कि उन्होंने विदेशों में भारत की बदनामी की है, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के खिलाफ बोले हैं और मजाक उड़ाया है। स्वामी ने ट्वीट कर बताया कि अरविंद सुब्रमण्यम ने साल 2013 में अमेरिकी कांग्रेस में कहा था कि उनके कहने पर कांग्रेस जीएसटी बिल के लाई। स्वामी की मांग है कि अरविंद को तुरंत पद से हटा देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी के दावों को खारिज करते हुए पहले शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू आगे आए फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली। नायडू ने एक समाचर चैनल को बताया ''पार्टी में लोकतंत्र है, सभी को अपनी बातें रखने का हक है, किसी के मुंह पर पट्टी नहीं बांधी जा सकती। आखिर में सरकार और पार्टी की नीतियों के हिसाब से ही चलना होता है।''


वहीं अरुण जेटली ने अरविंद सुब्रमण्यम का बचाव करते हुए कहा ''साल 2014 के लोकसभा चुनाव की जीत के बाद अरविंद को इस पद रखा गया। तब से समय-समय पर उनकी सलाह से सरकारों को खूब लाभ हुआ।''

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed