फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu has dismissed criticism of Sharad Yadav for quick disqualification 

शरद को अयोग्य करार देने पर आलोचनाओं को वेंकैया ने खारिज किया

Thu, 07 Dec 2017 07:17 AM IST
एजेंसी,नई दिल्ली
एजेंसी,नई दिल्ली Updated Thu, 07 Dec 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu has dismissed criticism of Sharad Yadav for quick disqualification 
राज्यसभा के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू

राज्यसभा के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को बागी जदयू सांसद शरद यादव और अली अनवर को अयोग्य करार देने के अपने फैसले की आलोचना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी न्याय न मिलने के समान है और ऐसे मामलों को लंबित नहीं छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन



केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के 12 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने आयुक्तों से भी इसी तरह से काम करने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए ‘ईमानदारी से प्रयास’ करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार को मैंने तीन महीने के भीतर अयोग्यता पर एक आदेश पारित किया और एक मजबूत राय रखी कि ऐसे निर्णय तीन महीने के भीतर ही हो जाने चाहिए क्योंकि इनमें से कुछ याचिकाएं वर्षों तक लंबित रहती हैं। मैं समझता हूं कि मेरे फैसले का देश भर के लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले को लेकर आलोचकों को जवाब देते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि बेशक, लोग इसका स्वागत कर रहे हैं लेकिन कुछ यह भी पूछ रहे हैं कि अध्यक्ष ने महज तीन महीने के भीतर उक्त  आदेश क्यों दिया। वेंकैया ने कहा कि न्याय में देरी इंसाफ न मिलने के समान है। उन्होंने सूचना आयुक्तों से नागरिकों को ‘समय पर और सही जानकारी’ देने की बात भी कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed