फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Venkaiah Naidu and other dignitaries were honored with Padma awards President Murmu honored

Padma Award: वेंकैया नायडू समेत कई हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित; राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए अवॉर्ड

Mon, 22 Apr 2024 06:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

पद्म पुरस्कार समारोह में कुछ दिल छू लेने वाले पल भी देखने को मिले। ऐसा ही एक क्षण उस वक्त आया, जब असम के प्रसिद्ध लोक नर्तक द्रोण भुइयां राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त करने के लिए रेड कार्पेट पर चलते समय ओजापाली और देवधानी नृत्य का प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Venkaiah Naidu and other dignitaries were honored with Padma awards President Murmu honored
Padma Award - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत अन्य गणमान्य जनों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने  वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जिसे उनकी पत्नी अमोल ने प्राप्त किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व राज्यपाल राम नाईक, गायिका उषा उत्थुप और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से नवाजा गया। लगभग आधे विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए। शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार दिए जाने की संभावना है। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


इन्हें भी किया गया सम्मानित

  • गुजरात के हृदय रोग विशेषज्ञ तेजस मधुसूदन पटेल, अनुभवी मराठी फिल्म निर्देशक दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त और कालाजार पर अनुसंधान और नीति में अपने योगदान के लिए विश्व स्तर पर मशहूर प्रतिष्ठित चिकित्सक चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्म भूषण दिया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पद्मश्री पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश के कालीन बुनकर खलील अहमद, मध्य प्रदेश के लोक गायक कालूराम बामनिया, बांग्लादेशी गायिका रेजवाना चौधरी बान्या और उत्तर प्रदेश की चिकनकारी कढ़ाई की कलाकार नसीम बानो शामिल हैं।
  • पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की राजबोंगशी लोक गायिका गीता रॉय बर्मन, टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, त्रिपुरा के आध्यात्मिक व्यक्तित्व चित्त रंजन देबबर्मा, बैंकर कल्पना मोरपारिया, परोपकारी किरण नादर, हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह और उत्तर प्रदेश की लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।

Venkaiah Naidu and other dignitaries were honored with Padma awards President Murmu honored
Padma Award - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने छुए भुइयां के पैर
पद्म पुरस्कार समारोह में कुछ दिल छू लेने वाले पल भी देखने को मिले। ऐसा ही एक क्षण उस वक्त आया, जब असम के प्रसिद्ध लोक नर्तक द्रोण भुइयां राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त करने के लिए रेड कार्पेट पर चलते समय अपना आभार व्यक्त करने के लिए ओजापाली और देवधानी नृत्य का प्रदर्शन करने लगे। अपने बैठने की जगह पर लौटते समय वह प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनके पैर छुए। प्रधानमंत्री ने उन्हें रोकते हुए उनके चरण स्पर्श किए।

तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। पुरस्कार विभिन्न विषयों या क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि शामिल हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है घोषणा
पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। 

इस साल इतने लोगों को दिया गया सम्मान
2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कारों का एलान किया था, जिसमें दो युगल मामले (पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) शामिल हैं। 32 पद्म पुरस्कारों में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इसके साथ ही विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed