WB: कोलकाता के पास रवींद्रनगर में पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प; गाड़ियां फूंकी, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में एक बार फिर से हिंसा हुई है। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों ने नहीं छोड़ा, उनपर पत्थर बरसाए और गाड़ियों पर भी हमला किया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विस्तार
#WATCH | West Bengal: Aftermath of a clash that broke out between Police and miscreants in Rabindra Nagar, South 24 Parganas today.
विज्ञापन
State LoP and other BJP leaders in the state allege that a Shiva Temple was vandalised in Ward No. 7, Maheshtala, under Metiabruz Assembly… pic.twitter.com/rftlzx3ERdविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 11, 2025
उपद्रवियों ने फूंकी गाड़ियां, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
इस मौके पर उपद्रवियों ने रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के सामने एक मोटरसाइकिल भी आग के हवाले कर दी। वहीं स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके। हिंसा करीब एक घंटे तक जारी रही, इसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने सड़क को खाली कराने के लिए धीरे-धीरे भीड़ को पीछे धकेलना शुरू किया।
हिंसा के खिलाफ भाजपा का मार्च
वहीं पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने दक्षिण 24 परगना के रवींद्र नगर में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी से मिलने के लिए कोलकाता में राज्य पुलिस मुख्यालय, भबानी भवन तक मार्च किया।
#WATCH | West Bengal: Led by LoP Suvendu Adhikari, BJP MLAs march to State Police Headquarters, Bhabani Bhawan in Kolkata to meet the DGP over violence in Rabindra Nagar, South 24 Parganas. pic.twitter.com/dwje521pQg
— ANI (@ANI) June 11, 2025
हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है- शुभेंदु अधिकारी
इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। महेशतला, मेटियाब्रुज, रवींद्र नगर पुलिस क्षेत्र में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुओं की दुकानों और घरों को लूटा गया। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें पुलिस बलों और हिंदुओं को बचाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना चाहिए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में आम पुलिस बल और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। कल हम विधानसभा में जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे, हम कलकत्ता उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष याचिका दायर करेंगे।'
#WATCH | Kolkata: West Bengal LoP Suvendu Adhikari says, "Hindus are being tortured. Hindus are tortured in Maheshtala, Metiabruz, Rabindra Nagar Police area. Hindu shops and houses were looted. Several Police personnel also got injured. Several cars were vandalised. But Police… https://t.co/4ghYrdjrzK pic.twitter.com/vbXx9ErfTP
— ANI (@ANI) June 11, 2025