फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vehicle scrappage policy could make new vehicles 30 percent cheaper, Nitin Gadkari

पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को कबाड़ में देने वालों को नए वाहन खरीद में मिलेंगे कई लाभ : गडकरी

Mon, 08 Feb 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Feb 2021 04:14 AM IST
विज्ञापन
vehicle scrappage policy could make new vehicles 30 percent cheaper, Nitin Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अपने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को कबाड़ में देने वालों को नई कबाड़ नीति के तहत नए वाहन की खरीद में कई लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नई कबाड़ नीति से आगामी सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का कारोबार 30 फीसदी बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है।  

विज्ञापन


एक फरवरी को पेश आम बजट में वैकल्पिक वाहन कबाड़ नीति का एलान किया गया था। इसे घोषणा को कोरोना महामारी के चलते बुरी तरह से प्रभावित ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अहम कदम माना जा रहा है। इस नीति के तहत निजी वाहनों की 20 साल के बाद और वाणिज्यिक वाहनों की 15 साल बाद फिटनेस जांच होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो लोग अपने वाहनों को कबाड़ में देने का विकल्प चुनेंगे उन्हें नया वाहन खरीदने पर वाहन कंपनी से कुछ लाभ मिलेंगे। यह नीति फायदेमंद साबित होगी। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी फायदा होगा और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नीति की सारी जानकारी सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी दिनों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र बनकर उभरेगा। 

नीति के वैकल्पिक होने से पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को लेकर लोगों को हतोत्साहित करने के उपायों पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हरित कार व अन्य तरह के शुल्कों का प्रावधान किया गया है। साथ ही ऐसे वाहनों को ऑटोमेटेड केंद्रों में सख्त फिटनेस जांच से गुजरना पड़ेगा।

वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि इस मामले पर पक्षकारों से बातचीत कर नीति के तह प्रोत्साहन कदमों पर काम किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि एक सर्वे से पता चला है कि पुरानी चार सीटर सेडान कार से पांच साल में 1.8 लाख रुपये का नुकसान होता है जबकि भारी वाहन पर तीन साल में 8 लाख रुपये का नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed