{"_id":"5b590a5f4f1c1b07788b60cb","slug":"veera-tv-serial-maker-gets-seven-year-jail-on-raping-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रेप करने पर ‘वीरा’ टीवी सीरियल निर्माता को सात साल की जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला से रेप करने पर ‘वीरा’ टीवी सीरियल निर्माता को सात साल की जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 31 साल की महिला से रेप के मामले में एक टीवी सीरियल निर्माता को बुधवार को सात साल जेल की सजा सुनाई गई। 33 वर्षीय मुकेश मिश्रा को आईपीसी की धारा 376 (रेप) और 506 (दो) (आपराधिक धमकी) का दोषी पाया गया। अतिरिक्त लोक अधिवक्ता अश्विनी रायकर ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केएस होरे को बुधवार को दोषी ठहराया गया और सात साल जेल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पीड़िता हिंदी सीरियल ‘वीरा’ की प्रोडक्शन यूनिट में काम करती थी जिसे पवई इलाके में स्थित स्टूडियो में फिल्माया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार, 12 दिसंबर, 2012 को मिश्रा ने उसे जोगेश्वरी स्टेशन छोड़ने का ऑफर दिया। वहां से कलाकारों को बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने पर मिश्रा ने उससे कहा कि बस देर से आएगी इसलिए वह उसके बाइक से चले। स्टूडियो में सफाईकर्मी के अलावा कोई नहीं था। इसके बाद मिश्रा ने एक रूम में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके साथ ही पुलिस या किसी अन्य से बताने पर मिश्रा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन