फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Veer Savarkar picture was seen among the posters for the Bharat Jodi Yatra removed

Kerala: भारत जोड़ो यात्रा के लिए लगाए पोस्टर के बीच दिखी सावरकर की तस्वीर, स्थानीय कांग्रेस नेता निलंबित

Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के राज्य समन्वयक के सुरेश ने कहा कि मुझे लगता है कि बैनर छापने वाला व्यक्ति भाजपा-आरएसएस का व्यक्ति हो सकता है और उसने जानबूझकर ऐसा किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कभी भी बैनर पर सावरकर की फोटो नहीं लगाएंगे। हम पूछताछ करेंगे। हमारे नेतृत्व ने कार्रवाई की और स्थानीय नेता को तुरंत निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Veer Savarkar picture was seen among the posters for the Bharat Jodi Yatra removed
वीर सावरकर की फोटो के ऊपर लगाई बापू की तस्वीर... - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन की शुरुआत समाज सुधारक श्रीनारायण गुरु को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद केरल के मदवना से की। यात्रा के 14वें दिन पार्टी को एक बड़ी गलती का अहसास हुआ। बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वाली रैली कार्यकर्ताओं के संग केरल के एर्नाकुलम जिले में पहुंची तो वहां पर स्वतंत्रता सेनानियों के लगे पोस्टर में विनायक दामोदर सावरकर की भी तस्वीर लगी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही कांग्रेसियों को इसका पता चला, उन्होंने तुरंत सावरकर की फोटो को महात्मा गांधी की तस्वीर से ढक दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने बयान जारी किया कि यह प्रिटिंग की गलती है। फेसबुक पर यह वीडियो एलडीएफ द्वारा समर्थित केरल के निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में चेंगमनाड में लगाए गए बैनर में सावरकर की तस्वीर है।
विज्ञापन

 

भाजपा-आरएसएस का व्यक्ति होने का लगाया आरोप
भारत जोड़ो यात्रा के राज्य समन्वयक के सुरेश ने कहा कि "मुझे लगता है कि बैनर छापने वाला व्यक्ति भाजपा-आरएसएस का व्यक्ति हो सकता है और उसने जानबूझकर ऐसा किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कभी भी बैनर पर सावरकर की फोटो नहीं लगाएंगे। हम पूछताछ करेंगे। हमारे नेतृत्व ने कार्रवाई की और स्थानीय नेता को तुरंत निलंबित कर दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निलंबित स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेश ने कहा कि "दो सप्ताह से यात्रा के लिए काम कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाले फ्लेक्स को मंगलवार रात करीब 9 बजे छपवाने के लिए दिया गया था। 22 तस्वीरें इंटरनेट से ली गई हैं। उन्होंने एक डेमो भेजा, लेकिन मैंने अच्छी तरह से जांच नहीं की, यह मेरी गलती थी।"


भाजपा ने ली चुटकी कभी नहीं से देर बेहतर
सावरकर को हीरो मानने वाली भाजपा ने इस मामले को तुरंत लपक लिया। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, कभी नहीं से देर बेहतर है। वीर सावरकर की तस्वीरें एर्नाकुलम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सुशोभित करती हैं। राहुल जी, आप इतिहास को कितना भी आजमा लें लेकिन सच सामने आ जाता है। सावरकर वीर थे और जो छुपाते हैं वे कायर हैं।

यात्रा-2 की तैयारी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी अगले साल पश्चिम से पूर्व के राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा-2 निकालेगी। इसमें अन्य राज्यों के साथ बिहार, झारखंड व यूपी को शामिल किया जाएगा। इसका जल्द एलान होने जा रहा है और अगले साल संभव है कि पश्चिम से पूर्व ऐसी यात्रा निकले।


राहुल ने फिर नोटबंदी-जीएसटी पर सरकार को घेरा
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि नोटबंदी और जीएसटी नरेंद्र मोदी सरकार की गलतियां नहीं, बल्कि छोटे व्यवसायों को नष्ट करने और कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सोचसमझ कर उठाये गए कदम थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा है कि यह कोई गलती नहीं थी। ये छोटे व्यवसायों, एमएसएमई क्षेत्र को नष्ट करने और कुछ चुनिंदा व्यवसायों, उद्योगों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर उठाए गए कदम थे।

150 दिनों तक चलेगी यात्रा
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed