फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VB-G RAM G: Shivraj Singh Chouhan slams Congress, Sudhanshu Trivedi says oppn running misleading propaganda

VB-G RAM G: शिवराज ने कहा- कांग्रेस बहा रही 'मगरमच्छ के आंसू', सुधांशु बोले- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष

Sat, 27 Dec 2025 10:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 10:17 PM IST
सार

वीबी-जी-राम-जी कानून को लेकर कांग्रेस पर केंद्र सरकार ने करारा हमला बोला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रही है। वहीं भाजपा सांसद ने विपक्ष पर कानून को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
VB-G RAM G: Shivraj Singh Chouhan slams Congress, Sudhanshu Trivedi says oppn running misleading propaganda
शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रामीण रोजगार को लेकर केंद्र सरकार के नए कानून विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन- ग्रामीण पर कांग्रेस और सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया है। एक तरफ कांग्रेस इस कानून को मजदूर विरोधी बता रही है, तो वहीं सरकार का कहना है कि यह कानून ग्रामीण मजदूरों को ज्यादा अधिकार, सम्मान और पारदर्शिता देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - What issue in Kerala SIR: एसआईआर पर राजनीतिक दलों ने क्यों जताई आपत्ति? चुनाव आयोग ने मतभेद के बीच कही ये बात
विज्ञापन

 

VB-G RAM G: Shivraj Singh Chouhan slams Congress, Sudhanshu Trivedi says oppn running misleading propaganda
कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण रोजगार, ग्राम पंचायतों के अधिकार और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रही है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ग्रामीण भारत और मजदूरों के अधिकारों को कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत किया है। चौहान ने साफ कहा कि मांग पर आधारित रोजगार व्यवस्था खत्म नहीं हुई है, बल्कि उसे और सशक्त बनाया गया है।
 
मंत्री के अनुसार अब 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा। अगर समय पर काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। मजदूरी में देरी होने पर मुआवजा भी मिलेगा। मजदूरी भुगतान पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा और ग्राम पंचायतों की शक्तियां कम नहीं की गई हैं। काम का चयन गांव की जरूरतों के अनुसार ग्राम सभा में होगा। खर्च, भुगतान और काम की गुणवत्ता की सामाजिक ऑडिट भी अनिवार्य होगी।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में मनरेगा भ्रष्टाचार से भरा था। बजट में कटौती, मजदूरी फ्रीज करना और नीति की कमी उस दौर की पहचान थी। उन्होंने कहा कि गांधीजी का नाम कांग्रेस ने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें - Karnataka: अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का CM सिद्धारमैया ने किया बचाव, बोले- अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जरूरी

सुधांशु बोले- भ्रामक प्रचार कर रहा विपक्ष
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस पर 'प्रायोजित और भ्रामक प्रचार' चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नया कानून मजदूरों के लिए ज्यादा फायदेमंद है और इससे ईमानदार व्यवस्था बनेगी। उनके मुताबिक, काम के दिनों को बढ़ाकर 125 किया गया है। योजना को जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और आजीविका से जोड़ा गया है। ग्राम पंचायतों को फैसले लेने की पूरी भूमिका दी गई है। साप्ताहिक निगरानी से भुगतान में गड़बड़ी रोकी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेहा के दौरान कई जिलों में बिना काम के भुगतान के मामले सामने आए थे।



'राम' नाम पर भी तंज
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को कानून के नाम में 'राम' शब्द से भी आपत्ति है, जो उसकी सोच को दिखाता है। सरकार ने कहा कि नया कानून गांधीजी के ग्राम स्वराज के विचार से जुड़ा है, गांव केंद्र में हों, आत्मनिर्भरता हो, श्रम का सम्मान हो और जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed