फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vasundhara Raje was unhurt after protesters threw stones at her bus in Jodhpur district

वसुंधरा राजे के काफिले पर फेंके पत्थर, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया हमले का आरोप

Sun, 26 Aug 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje was unhurt after protesters threw stones at her bus in Jodhpur district
वसुंधरा राजे

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बस पर जोधपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके। इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। राजे पूरे राज्य में गौरव यात्रा निकाल रही हैं। उन्होंने पिपर सिटी में रात रुकने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया और विशेष विमान से जोधपुर से जयपुर वापस आ गईं। उनके काफिले पर हुए पथराव पर उन्होंने कहा कि वह हमलों से डरने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन


राजे ने कहा, 'पत्थर फेंकने का यह कार्य कांग्रेस नेता के आदेश पर हुआ है। उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि मैं इस तरह की घटनाओं से डरने वाली नहीं हूं। मैं राजस्थान के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। यह उन लोगों की निराशा को दिखाता है जिन्होंने राज्य के लिए विकास का कोई कार्य नहीं किया है। हम सत्ता में दोबारा लौटेंगे।' राजे ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का कहना है कि जिन युवा आदमियों ने राजे की बस पर कथित हमला किया वह पूर्व मुख्यमंत्री के नाम के नारे लगा रहे थे। 
विज्ञापन


राजे रथ वाले डिजायन की बस के ऊपर चढ़कर भीड़ से बात कर रही थी, रात के 9.15 बजे एक समूह ने उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने उनका पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राघवेंद्र सुहासा ने कहा, 'घटनास्थल पर एक पुलिस वीडियोग्राफर मौजूद था और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हीरा लाल बिश्नोई ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, 'लोग भाजपा से नाराज हैं लेकिन किसी को भी हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह लोग कांग्रेस पार्टी से थे। अशोक गहलोत जी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसी वजह से उनका नाम लोगों की जुबान पर है।' बता दें कि गौरव यात्रा पर निकलीं राजे को शनिवार को जोधपुर में तीन जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed