फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Varun Gandhi, LK Advani missing from BJP list of star campaigners

BJP की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी-वरुण सहित ये नाम गायब

Sun, 22 Jan 2017 05:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 05:46 AM IST
विज्ञापन
Varun Gandhi, LK Advani missing from BJP list of star campaigners

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की अपनी सूची में सांसद वरुण गांधी और यूपी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष विनय कटियार को जगह नहीं दी है। पार्टी ने लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी सरीखे अपने वरिष्ठ नेताओं को भी अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। यूपी, पंजाब और गोवा के लिए चुनाव आयोग को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है। हालांकि आडवाणी और जोशी को पार्टी ने पहले ही मार्गदर्शक मंडल में डाल रखा है।

विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट सौंपी है उसमें पीएम मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और स्मृति ईरानी के नाम को प्रमुखता दी गई है।  ये सभी नेता यूपी, गोवा और पंजाब तीनों ही राज्यों में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। तो वेंकैया नायडू को यूपी और गोवा की लिस्ट में ही जगह मिली है। 
विज्ञापन


अनंत कुमार, सुरेश प्रभु का नाम केवल गोवा की प्रचार लिस्ट में है। वहीं भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों में पार्टी ने केवल राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान को ही भाव दिया है। पार्टी ने यूपी और पंजाब की प्रचार लिस्ट में राजे का नाम रखा है। तो चौहान केवल यूपी में प्रचार करेंगे। इनके अलावा गोवा को छोड़ पार्टी शासित राज्य का और कोई मुख्यमंत्री प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है। यूपी के स्टार प्रचारक की सूची में भाजपा के युवा चेहरा वरुण गांधी का नाम भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी पर बढ़ा भाजपा का भरोसा

Varun Gandhi, LK Advani missing from BJP list of star campaigners
फाइल फोटो - फोटो : PTI

स्मृति पर बढ़ा भाजपा का भरोसा
महिला मतों को अपने पाले में खींचने के लिए भाजपा का भरोसा स्मृति ईरानी पर बढ़ा है। ईरानी पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में उभरी हैं। स्वास्थ्य लाभ कर रहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पार्टी ने प्रचार सूची से बाहर रखा है। जबकि ईरानी का नाम यूपी, पंजाब और गोवा तीनों ही राज्यों की लिस्ट में है। इसके अलावा उमा भारती को यूपी और पंजाब में प्रचार का चेहरा बनाया गया है। तो निर्मला सीतारमन गोवा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगीं। फिल्मी स्टारों में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और विनोद खन्ना का जलवा अभी कायम है। वह पंजाब में भाजपा का प्रचार करेंगी।

स्टार प्रचारकों में भी साधा सामाजिक समीकरण
यूपी की लिस्ट में प्रमुख नेताओं के अलावा प्रभारी ओम माथुर, केशव मौर्य, कलराज मिश्र, पीयूष गोयल, महेश शर्मा, योगी आदित्यनाथ, संजीव बालियान, राम विलास पासवान, मुख्त्तार अब्बास नकवी, हेमा मालिनी, वीके सिंह, निरंजन ज्योति, शिव प्रकाश, सुनिल बंसल, संतोष गंगवार, राजबीर सिंह, कौशल किशोर, मनोज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, एसपी सिंह बघेल, हुकुम सिंह, राम शंकर कठेरिया, रविकांत गर्ग, भूपेंद्र यादव, बीएल वर्मा, मेनका गांधी और नरेंद्र कश्यप के भी नाम हैं। पार्टी ने स्टार प्रचारकों में सभी जाति वर्ग के नेताओं का नाम शामिल कर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

पंजाब के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक
केंद्रीय भाजपा की ओर से पंजाब की लिस्ट में राम लाल, थावर चंद गहलोत, शांता कुमार, जेपी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर, एस एस अहलुवालिया, अर्जुन मेघवाल, प्रभात झा और शाहनवाज हुसैन के नाम हैं। तो राज्य और प्रादेशिक नेताओं के रूप में विजय सांपला, अविनाश राय खन्ना, दिनेश कुमार, मनोज तिवारी, प्रेम कुमार धूमल, निर्मल सिंह, भगत सिंह कोश्यिारी, कमल शर्मा, अनुराग ठाकुर, स्वेत मलिक, मदन मोहन मित्तल, राजेंद्र भंडारी, बृज लाल रिनवा, अश्वनी शर्मा, हंस राज हंस, केवल कृष्ण, मंजीत राय, जीवन गुप्ता और विनित जोशी के नाम शुमार हैं। तो पार्टी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा को भी गोवा के प्रचार में जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed