{"_id":"5e8b35c48ebc3e76b00672ee","slug":"various-cities-under-cluster-quarantine-in-different-states-of-india-to-stop-prevention-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात की घटना के चलते गुजरात के चार शहरों के 10 इलाकों में क्लस्टर क्वारंटीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तब्लीगी जमात की घटना के चलते गुजरात के चार शहरों के 10 इलाकों में क्लस्टर क्वारंटीन
Mon, 06 Apr 2020 07:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Tablighi Jamaat
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने हुए तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों की वजह से फैले कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए गुजरात में चार शहरों के कम से कम 10 इलाके क्लस्टर क्वारंटीन के तहत रखे गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि इनमें अहमदाबाद के छह इलाके, वडोदरा के दो इलाके और सूरत व भावनगर का एक-एक इलाका शामिल है। उन्होंने कहा, जब तब्लीगी जमात के सदस्य दिल्ली से गुजरात लौटे तो इससे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, तब्लीगी जमात की घटना की वजह से अहमदाबाद में बापूनगर में एक, कालूपुर में दो और दरियापुर, शाह आलम और दानीलिंडा में एक-एक इलाके को क्लस्टर क्वारंटीन में बदल दिया गया है। यही स्थिति वडोदरा के सैयादपुरा औप नगरवाड़ा में, सूरत के सचिन में और भावनगर के संधियावाड़ में है।
विज्ञापन
अश्वनी कुमार ने कहा, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को उन इलाकों के बाहर न फैलने दिया जाए जहां तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले ये लोग संक्रमण से पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि हर 16 नए कोरोना संक्रमण मामलों में 10 का संबंध निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से सामने आ रहा है।