फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   varanasi bomb blast: death toll reaches 5

वाराणसी बम विस्फोट: मलबे से एक और लाश मिली, मृतकों की संख्या 5 हुई

Wed, 26 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/ वाराणसी Updated Wed, 26 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 varanasi bomb blast: death toll reaches 5
चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा तिराहे के समीप मंगलवार की शाम संकरी गली में स्थित दो मंजिला मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। दो शिफ्ट में  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एनडीआरएफ की टीम ने मलबे के नीचे से पांचवां शव बुधवार की सुबह बाहर निकाला। हादसे में मरने वालों की शिनाख्त सरफराज (24), आमना (42) और उसकी बेटी जेबा (25), शबा (20) व निम्मो उर्फ शीबा (13) के तौर पर हुई है। मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा सभी छह घायलों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


धमाके के बाद मकान की गिराऊ स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ ने उसे तत्काल ढहाने का सुझाव जिला प्रशासन को दिया है। उधर, विस्फोट वाले मकान के सभी पुरुष गिरफ्तारी के डर से भाग गए हैं। मृतकों को बुधवार रात को गुलाब बाग स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पितरकुंडा तिराहा के समीप यूसुफशाह के कब्रिस्तान से सटा हुआ मो. हनीफ का मकान है। उनकी मौत के बाद मकान में उनके बेटे हमीद, हबीब, सईद व बेटी आमना के परिवार के साथ ही किरायेदार अशरफ उर्फ बबलू और अनीस का परिवार रहता है। वहीं, उनका चौथा बेटा खुर्शीद आता-जाता रहता है। इस तरह से आठ कमरे के मकान में 37 लोग रहते थे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की शाम सवा सात बजे घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम जारी था और उसी कमरे में खाना भी बन रहा था। इसी दौरान ना जाने कैसे बारूद में से चिंगारी निकली और पहला हल्का फिर तत्काल दूसरा जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते एक कमरे की छत उड़ गई और उसकी दीवार पड़ोसी के मकान पर जा टिकी। साथ ही, घर के पिछले हिस्से की चहारदीवारी का आधा हिस्सा ढह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में तीन सगी बहनें और उनकी मां

 varanasi bomb blast: death toll reaches 5
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सईद की पत्नी शबनम, मंतसा, सानिया, रजिया, पड़ोसी मुमताज सहित छह को अस्पताल पहुंचाया। रात 11 बजे परिवार के कुछ लोग वापस घर आए और अन्य सदस्यों को खोजने लगे। शोर मचा कि पांच-छह लोग मकान के मलबे में दबे हैं। जिसके बाद इलाकाई लोगों, पुलिस और एनडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से ननिहाल आए नदेसर निवासी सरफराज, आमना, जेबा, शबा और निम्मो का शव मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें जेबा, शबा और निम्मो सगी बहनें तथा आमना की बेटियां हैं। 

एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मकान के भीतर से भारी मात्रा में बारूद, पत्थर की छर्री, सुतली, बड़े वाले 350 सुतली बम, बांस के कटे टुकड़े और तरह-तरह के पटाखे बरामद कर पुलिस को सौंपे। बुधवार को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए एटीएस, एसटीएफ, बीडीएस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची। विस्फोटक पदार्थों का सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। घटना के चलते इलाके में व्याप्त तनाव और दहशत के माहौल को देखते हुए चार थानों की फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी लगाई गई है जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की आवाजाही लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed