फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Mataram: After all, the Navy hoisted the national flag on the island of Goa, know why there was protest

वंदे मातरम् : आखिर गोवा के द्वीप पर नौसेना ने फहराया राष्ट्रध्वज, जानिए क्यों हुआ था विरोध

Sat, 14 Aug 2021 08:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 Aug 2021 08:41 PM IST
सार

आखिरकार गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप पर शनिवार को नौसेना ने तिरंगा फहराया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण शुक्रवार को नौसेना ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। इसके बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने द्वीपवासियों को चेतावनी दी थी। 
 

विज्ञापन
Vande Mataram: After all, the Navy hoisted the national flag on the island of Goa, know why there was protest
साओ जैसिंटो द्वीप पर शनिवार को फहराया गया तिरंगा - फोटो : ani

विस्तार

देश की शान तिरंगा आखिरकार श्रीनगर के लाल चौक से लेकर गोवा के साओ जैसिंटो द्वीप और पूरे देश में फहरा रहा है। नौसेना ने शुक्रवार को गोवा के इस द्वीप पर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। इस पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने द्वीपवासियों को चेतावनी दी थी। इसके बाद शनिवार को नौसेना ने कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया। 

विज्ञापन


दरअसल, रक्षा मंत्रालय आजादी के 75 वें साल के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत देश भर के द्वीपों पर तिरंगा फहरा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नौसेना ने अचानक साओ जैसिंटो द्वीप पर अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसकी वजह स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम का विरोध करना बताया गया। इसे लेकर नागरिकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सावंत ने दी यह चेतावनी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने द्वीपवासियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि यहां पर किसी भी कीमत पर झंडा फहराया जाएगा। भारत विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम होने के बाद सावंत ने इस पर खुशी जताई। समारोह की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘सेंट जैसिंटो द्वीप पर स्थानीय लोगों को भारतीय ध्वज फहराने में नौसेना के साथ शामिल होते हुए देखकर खुशी हो रही है। मुझे खुशी है, सद्बुद्धि आई। जयहिंद, देश पहले।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नौसेना ने कहा- थोड़ी गलतफहमी हो गई थी
नौसेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि 13 अगस्त को थोड़ी सी गलतफहमी के बाद, गोवा नौसेना क्षेत्र की एक टीम और निवासियों ने सेंट जैसिंटो द्वीप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सौहार्दपूर्ण ढंग से भाग लिया। दोपहर करीब 2.45 बजे झंडा फहराया गया। द्वीपवासियों ने कार्यक्रम के दौरान नौसेना टीम के साथ राष्ट्रगान गाया।


लोगों को था यह डर, इसलिए किया विरोध
नौसेना द्वारा कार्यक्रम निरस्त करने के बाद साओ जैसिंटो के निवासियों ने सफाई दी थी कि उन्होंने झंडा फहराने का विरोध नहीं किया था। उन्हें डर है कि नौसेना का कार्यक्रम इस द्वीप को केंद्र सरकार की तरफ से अपने अधिकार में लेने की शुरुआत हो सकती है। बंदरगाह प्राधिकरण अधिनियम, 2020 के तहत केंद्र सरकार ऐसा कर सकती है।

साओ जैसिंटो द्वीप पर रहते हैं 100 परिवार
गोवा का साओ जैसिंटो द्वीप आईएनएस हंसा बेस से लगभग चार किलोमीटर दूर दक्षिण में है। द्वीप पर करीब 100 परिवार रहते हैं। कुछ स्थानीय निवासियों ने पहले कहा था कि वे चिंतित हैं कि मुरगांव पत्तन न्यास भविष्य में इस द्वीप को नियंत्रण में ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed