फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat to Run Between Jammu and Srinagar, Travel Time to Drop Below 5 Hours; Launch Date Expected Soon

जम्मू और श्रीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: 5 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर; जानें कब होगी शुरू ट्रेन

Tue, 24 Feb 2026 07:48 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 07:48 PM IST
सार

इस ट्रेन के इस विस्तार के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच का सफर पांच घंटे से भी कम का हो जाएगा। यह समय सड़क मार्ग से होने वाली यात्रा की तुलना में काफी कम है। इस इलाके में सड़क से यात्रा करने वाले लोगों को अक्सर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Vande Bharat to Run Between Jammu and Srinagar, Travel Time to Drop Below 5 Hours; Launch Date Expected Soon
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : आईएनएस

विस्तार

जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे ने इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु करने जा रहा है। ट्रेन एक मार्च से शुरू होगी। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन की रेक को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन कटरा और श्रीनगर के बीच चलाई जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुताबिक, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विस्तार जम्मू तक कर दिया है। विस्तार के बाद जम्मू से श्रीनगर तक की यात्रा में कुल चार घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। वंदे भारत ट्रेन औसतन 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में करीब आठ घंटे का समय लगता है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी, बनिहाल और श्रीनगर के अलावा अब बजालता और रामनगर स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर के बीच पांच घंटे से भी कम समय में सफर
ट्रेन सेवा के इस विस्तार के बाद अब यात्री जम्मू और श्रीनगर के बीच पांच घंटे से भी कम समय में सफर कर सकेंगे। यह समय सड़क मार्ग से होने वाली यात्रा की तुलना में काफी कम है। इस इलाके में सड़क से यात्रा करने वाले लोगों को अक्सर भूस्खलन, भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वंदे भारत सेवा एक भरोसेमंद और हर मौसम में चलने वाला विकल्प साबित होगी। जो सुरक्षा, आराम और समय की पाबंदी सुनिश्चित करेगी। सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन आधुनिक यात्री सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं से लैस हैं। इससे यात्रा न सिर्फ तेज होगी, बल्कि ज्यादा सुविधाजनक भी बनेगी। इस विस्तार से स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा होने, पर्यटन को बढ़ावा मिलने, व्यापार को आसान बनाने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें शेड्यूल
उत्तर रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26401 जम्मू तवी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर दोपहर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन सुबह 8:08 बजे, रियासी 8:28 बजे और बनिहाल 9:56 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बनिहाल 2:58 बजे, रियासी 4:34 बजे और श्री माता वैष्णो देवी कटरा शाम 5:00 बजे पहुंचेगी।


उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक  परियोजना को छह जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था। इस परियोजना के लोकार्पण के बाद से ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों की ओर से जम्मू को सीधे श्रीनगर से सेमी हाई स्पीड वंदे भारत सेवा के माध्यम से जोड़ने की लगातार मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed