{"_id":"64c8c0e5f225330ef90c2b7d","slug":"vande-bharat-railway-lost-crore-rupees-due-to-stone-pelting-on-trains-in-4-years-railway-minister-took-steps-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: चार साल में ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी से रेलवे को इतने करोड़ का नुकसान, रेल मंत्री ने उठाए ये कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: चार साल में ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी से रेलवे को इतने करोड़ का नुकसान, रेल मंत्री ने उठाए ये कदम
सार
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुई क्षति के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे आए दिन किसी ने किसी शहर से नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। लेकिन रेलवे जिस तेजी से वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर उतार रहा है। उतनी ही पत्थरबाजी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। अब तक वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर बरसाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में ट्रेन पर पत्थर फेंके गए हैं। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है।
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में संसद को बताया कि वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाओं से रेलवे को 2019 से अब 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पथराव की घटनाओं में शामिल रहने के मामले में 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के दौरान किसी यात्री की जान चले जाना या किसी यात्री का सामान चोरी या कोई नुकसान की घटना सामने नहीं आई है।
रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुई क्षति के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस तरह की घटनाओं को रोकने यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जिला पुलिस और प्रशासन के साथ 'ऑपरेशन साथी' चला रहा है। ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए एक डिटेल गाइडलाइन भी जारी की गई है।

पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे उठा रहा ये कदम
- पत्थरबाजी के खतरे और इसके परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेल ट्रैक से सटे व बसे हुए क्षेत्रों में नियमित रूप से ऑपरेशन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
- जनता के आंदोलनों के दौरान रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और क्षति से उत्पन्न होने वाले परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- जिन रूटों पर ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटनाएं पाई जाती हैं, वहां पर नियमित रूप में गश्त की जाती है।
- चलती ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं को नियंत्रित करने के संबंध में की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
- प्रभावित क्षेत्रों/ब्लैक स्पॉट पर शराबी, शरारती तत्वों आदि जैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाए जाते हैं और पकड़े गए व्यक्तियों पर कानून के सांविधिक प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
पिछले 2 सालों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की घटनाएं...
- 14 जुलाई 2023: तिल्दा स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया था। इस घटना में कोच नंबर C-3 की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
- 11 जुलाई 2023: गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस हादसे में ट्रेन की 4 बोगियों के कई शीशे टूट गए थे।
- 1 जुलाई 2023: कर्नाटक में उपद्रवियों ने धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन को निशाना बनाया था। इसमें ट्रेन का सी-4 डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया था।
- 12 मार्च 2023: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में पथराव हुआ था, जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए थे।
- 26 फरवरी 2023: मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। कृष्णराजपुरम-बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई घटना में एक कोच की खिड़की के शीशे टूटे थे।
- 9 जून 2023: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में गुदुर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ था। रेलवे पुलिस ने घटना को लेकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था।
- 3 जनवरी 2023: हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर किशनगंज में पत्थरबाजी हुई थी। इसमें ट्रेन के एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए थे।
- 2 जनवरी 2023: बंगाल के मालदा में वंदे भारत पर पथराव हुआ था। पत्थरबाजी कुमारगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई। इसमें सी-13 का गेट और विंडो क्षतिग्रस्त हो गयी थी।
- 14 दिसंबर 2022:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई थी। इससे एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था।