फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express ten new rutesa and expanssion of routes news in hindi

Vande Bharat Express: आज से इन 10 रूटों पर रफ्तार भरेंगी वंदे भारत, छह मार्गों का हुआ विस्तार

Tue, 12 Mar 2024 10:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

दिल्ली-कतरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरू-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद समेत छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले विद्युतीकृत ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express ten new rutesa and expanssion of routes news in hindi
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। वर्तमान समय में भारतीय रेलवे 41 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित करता है। यह राज्यों को ब्रॉड गॉज विद्युतीकृत नेटवर्क से जोड़ती है, जो 24 राज्यों और 256 जिलों में फैली हुई है। 
विज्ञापन


पिछले साल छह वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ था उद्घाटन 
दिल्ली-कतरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरू-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद समेत छह मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले विद्युतीकृत ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती है। पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया था। इसमें दिल्ली-कतरा को जोड़ने वाली दूसरी ट्रेन भी शामिल थी। 
विज्ञापन


अन्य मार्गों में अमृतसर से दिल्ली, कोयंबटूर से बेंगलुरु, मैंगलोर से मडगांव, जालना से मुंबई और अयोध्या से दिल्ली शामिल हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच दूसरी ट्रेन का उद्घाटन भी दिसंबर 2023 में किया गया था। बता दें कि अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में सबसे ज्यादा 10 वंदे भारत ट्रेनें हैं। यह दिल्ली को अन्य रज्यों से जोड़ती है। दिल्ली के अलावा मुंबई में छह और चेन्नई में पांच वंदे भारत ट्रेन है। मैसूरु के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर चलेगी वंदे भारत
मुंबई-अहमदाबाद, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद, मैसूरु-चेन्नई, पटना-लखनऊ, न्यू-जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कालाबुरागी-बेंगलुरु, रांची-वाराणसी, खजुराहो- दिल्ली इन 10 रूटों को पीएम मोदी आज हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है। अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज तक और तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed