फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express: 3rd Vande Bharat train start between Ahmedabad and Mumbai during In the festive season

Vande Bharat Express: त्योहारी सीजन में अहमदाबाद से मुंबई के बीच शुरू हो सकती है तीसरी वंदे भारत ट्रेन

Sat, 20 Aug 2022 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 20 Aug 2022 04:41 PM IST
सार

Vande Bharat Express: रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन का मोहाली से साहनेवाल के बीच ट्रायल शुरू हो चुका है। यहां पर टेस्टिंग ट्रैक है। अगले कुछ दिनों तक यहां पर ट्रेन का 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा

विज्ञापन
Vande Bharat Express: 3rd Vande Bharat train start between Ahmedabad and Mumbai during In the festive season
Vande Bharat Express - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भारतीय रेलवे की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफल ट्रायल साहनेवाल और मोहाली के बीच हो गया है। 15 सितंबर तक ट्रेन के सभी तरह के ट्रायल पूरे कर लिए जाएंगे। जल्द ही इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन का मोहाली से साहनेवाल के बीच ट्रायल शुरू हो चुका है। यहां पर टेस्टिंग ट्रैक है। अगले कुछ दिनों तक यहां पर ट्रेन का 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन

ट्रेन का ट्रायल पूरा होने के बाद सीआरएस क्लीयरेंस लिया जाएगा। चूंकि सितंबर के अंत और अक्तूबर के पहले सप्ताह में देशभर में उत्सव की धूम रहेगी। नवरात्रि, दुर्गा पूजा और गरबा सभी उत्सव इस बीच होंगे। इसलिए रेलवे मंत्रालय की कोशिश है कि नई वंदे भारत को इस दौरान शुरू किया जाए। ये नई वंदे भारत ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा, इन दोनों शहरों के बीच रोजाना चलने वाले यात्रियों की संख्या खूब है। दोनों व्यावसायिक शहरों के बीच सुबह जाकर शाम को वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते इस रूट पर चलाया जा सकता है। लेकिन इस रूट को लेकर अभी तक रेलवे मंत्रालय ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा अन्य संभावित रूटों पर मंथन चल रहा है। जल्द ही इसका फैसला लिया जाएगा।

दरअसल, रेलवे की एक साल में 75 वंदे भारत ट्रेनें ट्रैक पर उतारने की तैयारी है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार नई ट्रेन के निर्माण के बाद बची 74 वंदे भारत ट्रेनों का प्रोडक्शन जल्दी-जल्दी किया जाएगा। पहले शुरू के दो से तीन माह में प्रतिमाह दो से तीन वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद प्रतिमाह प्रोडक्शन बढ़ाकर 6 से 7 तक किया जाएगा। इस तरह अगले वर्ष तक 75 या इससे अधिक ट्रेनें तैयार कर ली जाएंगी।

रेलवे अफसरों के मुताबिक, तकनीकी रूप में नई वंदे भारत एक्सप्रेस में बदलाव किए गए हैं। मौजूदा वंदे भारत ट्रेन में सीट का पिछला हिस्सा ही मूव कर सकता है। जबकि नई ट्रेन में पूरी सीट सुविधा अनुसार मूव कराई जा सकती है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed