Vande Bharat Express: रेल मंत्री बोले- वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 होगी गेम चेंजर, सुरक्षित यात्रा का वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंब अंदौरा ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया संस्करण देश में रेल विकास परियोजनाओं के लिए एक गेम चेंजर है, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एएनआई को नई लॉन्च की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान ये बात कही। वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने अगस्त 2022 तक देश के सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए 75 वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की है। इसी कड़ी में हमने आज अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। यह एक विश्व स्तरीय ट्रेन है और बेहतर यात्रा का अनुभव देती है। यह अधिक विकसित और बेहतर सुविधाओं से लैस है जैसे कि केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचना और अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार।
टक्कर के मद्दनेजर ट्रेन के आगे के हिस्से को विशेष तरह से डिजाइन किया गया
रेल पटरियों पर मवेशियों के टकराने के मामलों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे देश में रेल की पटरियां जमीनी स्तर पर हैं। हर दिन औसतन 80 मवेशियों की चपेट में आने के मामले सामने आते हैं। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। ट्रेन के आगे के हिस्से को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब भी टक्कर की कोई घटना होती है तो ट्रेन की गतिज ऊर्जा उसे अवशोषित कर लेती है। जो लोग इसे लेकर गलत धारणा बना रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि यह इंजीनियरिंग डिजाइन का हिस्सा है।
वैष्णव ने कहा कि हम रेलवे ट्रैक पर बाड़ लगाने की योजना पर काम कर रहे हैं। साथ ही हम घनी आबादी वाले इलाकों में एलिवेटेड ट्रैक बनाने का काम कर रहे हैं। आने वाले 3 से 4 वर्षों में हम इस योजना को कई क्षेत्रों में लागू करेंगे। आज इस ट्रेन की गति 180 किमी प्रति घंटे है। आने वाले दिनों में जब पटरियों को अपग्रेड किया जाएगा तो हम इसकी गति बढ़ाकर 220-250 किमी प्रति घंटे कर देंगे।
अंब अंदौरा ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंब अंदौरा ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और ऑनबोर्ड सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस और ऊना रेलवे स्टेशन के लोकोमोटिव इंजन के कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली की यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली यह देश में शुरू की गई चौथी वंदे भारत ट्रेन है और पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्का है और कम समय में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है।
430 टन के पिछले संस्करण की तुलना में बेहतर वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन 392 टन होगा। इसमें वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी होगी। प्रत्येक कोच में पिछले संस्करण में 24 इंच की तुलना में यात्री सूचना प्रदान करने वाली 32 इंच स्क्रीन हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यावरण के अनुकूल भी होगी क्योंकि एसी 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल होंगे। पहले केवल एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को दी जाने वाली साइड रेक्लाइनर सीट की सुविधा अब सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है।
माल ढुलाई के लिए दिसंबर से पहली वंदे भारत, दिल्ली-एनसीआर से मुंबई जाएगी ट्रेन
सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन अब यात्रियों के साथ माल ढुलाई भी करेगी। भारतीय रेलवे ने यह फैसला किया है। माल ढुलाई के लिए देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-एनसीआर और मुंबई क्षेत्रों के लिए संचालित की जाएगी।
- इनका इस्तेमाल सुपरफास्ट पार्सल सर्विस के लिए किया जाएगा। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्टरी कोचों का निर्माण कर रही है।
- दिसंबर में पहले माल वाहक ईएमयू रैक को शुरू करने की योजना है। ये 160 किमी/घंटा की गति से दौड़ेंगी।
- ट्रेनों में ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजों के साथ 1800 मिमी चौड़े रैक में वे कंटेनर भी लोड हो सकेंगे जिन्हें निश्चित तापमान की जरूरत होती है।