फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   validity of aadhaar supreme court CJI dipak misra modi government

आधार की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, CJI करेंगे सुनवाई

Thu, 01 Feb 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
 validity of aadhaar supreme court CJI dipak misra modi government
aadhaar

आधार की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक पीठ गुरुवार को सुनावाई करेगी। इससे पहले 23 जनवरी को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि सरकार धारा 48 के तहत आपातकालीन की स्थिति में सभी रिकॉर्ड्स पर नियंत्रण कर सकती है। वकील ने यह भी जानकारी दी कि धारा 51 और 57 के तहत आधार की अनिवार्यता पर बहस हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं 18 जनवरी को हुई सुनवाई में आधार से जुड़े 3 मामले संवैधानिक पीठ के सामने उठाए गए थे, जिनमें सूचना की अखंडता और मौलिक अधिकारों के व्यापक उल्लंघन शामिल थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सरकार की आधार योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुझाव दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि ऐसे समय में जब देश आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे खतरों से जूझ रहा है, सरकारी योजनाओं और नागरिकों की निजता के अधिकारों के बीच संतुलन बनाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने कहा था कि संविधान सरकार को सर्विलांस की इजाजत नहीं देता क्योंकि तकनीकी रूप से ही प्रत्येक लेनदेन, व्यक्ति की प्रोफाइल का पता लगाया जा सकता है। यहां तक कि तकनीकी के जरिये संवैधानिक कार्यप्रणालियों से भी समझौता किया जा सकता है। 


पीठ ने कहा था कि विश्व की कोई प्रणाली सुरक्षित नहीं है और मुद्दा यह नहीं है कि डाटा कैसे जुटाए जाते हैं बल्कि यह है कि जुटाई गई सूचनाओं का किस प्रकार इस्तेमाल या दुरुपयोग किया जाता है। पीठ ने कहा था, ‘हम आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग के खतरों तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के दौर में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed