{"_id":"5bab7f25867a557ebe1e9525","slug":"vadra-said-that-bjp-must-show-courage-and-give-answers-on-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे पीछे पड़ने के बजाय 56 इंच के सीने का साहस दिखाए और राफेल पर जवाब दे सरकार : वाड्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेरे पीछे पड़ने के बजाय 56 इंच के सीने का साहस दिखाए और राफेल पर जवाब दे सरकार : वाड्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल सौदे के मामले में भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को सरकार पर 'राजनीतिक विद्वेष से पीछे पड़ने' का आरोप लगाया। वाड्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा जब भी किसी मुद्दे पर फंसती है तो उनका नाम लेने लगती है।
वाड्रा ने एक बयान में कहा, 'शुरुआत में मुझे हैरानी होती थी लेकिन अब यह पूरा तमाशा बन गया है कि भाजपा जब भी फंसती है तो मेरा नाम उछालने लगती है। चाहे वह रुपये में गिरावट हो, चाहे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें हों या फिर हाल ही में राफेल पर देश को बेचने को लेकर उनके बेनकाब होने का मामला हो। हर मुद्दे पर भाजपा ने मेरा नाम लिया।'
उन्होंने कहा, 'उनके पास सारी एजेंसियां हैं... मौजूदा सरकार और भाजपा से बेहतर कोई नहीं जानता कि वे पिछले चार साल से राजनीतिक विद्वेष से मेरे पीछे पड़े हैं।' वाड्रा ने आगे कहा, 'झूठ के पुलिंदे की आड़ में छिपने की जगह उनको 56 इंच की छाती के साथ साहस दिखाना चाहिए और देश को राफेल के बारे में सच बताना चाहिए। लोग एक ही बात सुन-सुन कर तंग आ चुके हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने आरोप लगाया है कि संप्रग सरकार वाड्रा के मित्र संजय भंडारी की कंपनी को बिचौलिए के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती थी और जब यह नहीं हो सका तो कांग्रेस इस सौदे को खत्म करा कर बदला लेना चाहती है।
(इनपुट : भाषा)