फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Self Married Girl Kshama Bindu Had to Vacate Rented House, Left Vadodara City and Job News in Hindi

Kshama Bindu: खुद से शादी रचाने वाली क्षमा बिंदु से घर खाली कराया, वडोदरा शहर और नौकरी भी छोड़ी

Sun, 03 Jul 2022 08:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Jul 2022 08:27 AM IST
सार

 क्षमा बिंदु ने कहा कि मैं यह नहीं बताऊंगी कि मैं वर्तमान में किस शहर में हूं। फिलहाल एक महीने के लिए वडोदरा से रवाना हो रही हूं। मैं बाद में वापस आउंगी। मैं दूसरी नौकरी की तलाश में हूं।

विज्ञापन
Self Married Girl Kshama Bindu Had to Vacate Rented House, Left Vadodara City and Job News in Hindi
क्षमा बिंदु - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात के वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में रहने वाली और खुद से शादी रचाने वाली  क्षमा बिंदु को वडोदरा शहर छोड़ना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने नौकरी भी छोड़ दी है और किराये का घर भी छोड़ दिया है। शमा जिस सोसायटी में रहती हैं वहां मकान मालिक ने उन्हे किराए का घर खाली करने के लिए कहा और तीन दिन पहले उन्होंने घर खाली भी कर दिया। बता दें कि क्षमा बिंदु वही लड़की है जो कि खुद से शादी रचाकर सुर्खियों में आई थी। सोशल मीडिया में क्षमा की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 

विज्ञापन


समाज के दबाव में मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा
क्षमा ने कहा कि मकान मालिक ने समाज के दबाव में आकर मकान खाली करने को कहा। मैंने तीन-चार दिन पहले घर खाली किया था। उन्होंने वडोदरा शहर भी छोड़ दिया है। जो लोग ऑनलाइन काम करते थे, वे भी स्वेच्छा से चले गए हैं। मैं यह नहीं बताऊंगी कि मैं वर्तमान में किस शहर में हूं। फिलहाल एक महीने के लिए वडोदरा से रवाना हो रही हूं। मैं बाद में वापस आउंगी। मैं दूसरी नौकरी की तलाश में हूं।
विज्ञापन


क्षमा बिंदु ने 11 जून को खुद से शादी रचाई थीं
गौरतलब है कि क्षमा बिंदु ने विवादों से बचने के लिए 11 जून को खुद से विवाह (Sologamy marriage) कर लिया था।   क्षमा बिंदु के एकल विवाह को लेकर विवाद उठने लगा था। कहा जा रहा था कि हिंदू धर्म में इस तरह के विवाह का प्रावधान नहीं है। क्षमा को मंदिर में इस तरह से विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी। क्षमा ने बिना दूल्हे के सात फेरे लिए। उन्हें सहेलियों व रिश्तेदारों ने हल्दी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वडोदरा की पूर्व डिप्टी मेयर सुनीता शुक्ला ने तो क्षमा को किसी मंदिर में विवाह नहीं करने देने की चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय विवाद पद्धति में ऐसे विवाह को मान्यता नहीं है। यह एक विदेशी वेब सीरिज से प्रेरित कदम है। शुक्ला का कहना है कि एकल शादियों का चलन बढ़ने से हिंदुओं की आबादी कम होगी।


क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी
वडोदरा के गोत्री स्थित अपने घर में क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। इस खास  शादी में न तो दूल्हा था और न ही सात फेरे की रस्म पूरी कराने वाला पंडित। शादी में क्षमा के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है। बीते दिनों क्षमा बिंदु ने एकल शादी करने का एलान किया था। उन्होंने 11 जून को वडोदरा के एक मंदिर में खुद से शादी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती, लेकिन इस परंपरा को निभाने के लिए खुद से शादी करेंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed