{"_id":"60ca063629d09539926f0962","slug":"vaccination-rahul-attacks-bjp-lying-about-the-vaccine-harsh-vardhan-counterattack-yuvraj-will-not-be-able-to-spread-confusion-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: राहुल का वार- टीके पर झूठ बोल रही भाजपा, हर्षवर्धन बोले- अब भ्रम नहीं फैला सकेंगे युवराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: राहुल का वार- टीके पर झूठ बोल रही भाजपा, हर्षवर्धन बोले- अब भ्रम नहीं फैला सकेंगे युवराज
Wed, 16 Jun 2021 08:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:50 PM IST
सार
महामारी के दौर में भी सियासत बदस्तूर जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरोप लगाने में जुटे हैं तो भाजपा व केंद्र सरकार पलटवार व बचाव में।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : twitter.com/drharshvardhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी, टीकाकरण व इलाज को लेकर देश में सियासत का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि इस वक्त देश में कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए 'भाजपा के रोज के झूठ और खोखले नारों' की जरूरत नहीं है, बल्कि त्वरित और संपूर्ण रूप से टीकाकरण करना समय की मांग है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि 'कांग्रेस के युवराज' का 'भ्रम फैलाने का एजेंडा' अब नहीं चलेगा।
विज्ञापन
राहुल बोले-भाजपा के रोज के खोखले नारे नहीं चाहिए
कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'देश को तुरंत व पूर्ण टीकाकरण चाहिए- मोदी सरकार की निष्क्रियता से हुई टीके की कमी को छुपाने के लिए भाजपा के रोज के झूठ और खोखले नारे नहीं!' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की झूठी छवि बचाने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें वायरस को बढ़ावा दे रही हैं और जनता की जान ले रही हैं।’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने टीकों की दोनों खुराक के बीच अंतराल बढ़ाने के कदम का समर्थन किए जाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के युवराज के आगे अरस्तु व आर्यभट्ट भी नतमस्तक हो जाएं: हर्षवर्धन
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, 'कोविशील्ड की डोज के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है, लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वैक्सीन पर भ्रम फैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।'
विज्ञापन
राहुल ने डॉक्टरों की मौत का आंकड़ा साझा कर किया सलाम
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों का आंकड़ा साझा किया और कहा कि वह इन शहीदों को सलाम करते हैं।