फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   V-P Dhankhar writes to Kharge again, invites him to residence on Christmas Day

MPs Suspension: धनखड़ ने फिर लिखा खरगे को पत्र, बातचीत के लिए क्रिसमस के दिन अपने आवास पर आमंत्रित किया

Sat, 23 Dec 2023 10:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Dec 2023 10:44 PM IST
सार

MPs Suspension: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें सांसदों के निलंबन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया गया है। एक दिन पहले खरगे ने भी उन्हें पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
V-P Dhankhar writes to Kharge again, invites him to residence on Christmas Day
जगदीप धनखड़। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को एक बार फिर पत्र लिखा। धनखड़ ने उनको संसद की कार्यवाही बाधित होने और विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत के लिए क्रिसमस दिवस पर अपने आवास पर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उनके बार-बार अनुरोध बावजूद शीतकालीन सत्र के दौरान ऐसी बैठक नहीं हो सकी। 

विज्ञापन

 




 

'आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता...'
उपराष्ट्रपति ने 22 दिसंबर को खरगे द्वारा भेजे पत्र का जवाब देते हुए कहा कि सदन में अव्यवस्था जानबूझकर और एक रणनीति का हिस्सा थी। धनखड़ ने खरगे को भेजे निमंत्रण में लिखा, मैं इस संचार में मुख्य विपक्षी दल की पूर्व निर्धारित भूमिका का संकेत देकर आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता, लेकिन जब हम आमने सामने बैठकर बात करेंगे तो मैं आपके साथ इसे साझा करूंगा।  जरूरी है कि हम इस सब से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर या जब भी आपको उपयुक्त लगे आप मेरे आवास पर आएं और हम इस मसले पर बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धनखड़ ने खरगे के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस नेता का यह दावा कि ‘हम दृढ़ता से बातचीत और चर्चा को बढ़ावा देने में विश्वास करते हैं’ सदन के कार्यों में भी प्रतिबिंबित हो। धनखड़ ने आगे लिखा, पूरे सत्र के दौरान, सदन में और लिखित संचार के माध्यम से बातचीत के लिए आपकी कृपा सुनिश्चित करने के मेरे बार-बार अनुरोध के बावजूद, वह फलीभूत नहीं हुआ।

विज्ञापन

'जानबूझकर पैदा की गई अव्यवस्था'
सभापति ने कहा कि निलंबन का आधार, खरगे के रुख के विपरीत, सदन में नारेबाजी, तख्तियां लहराना, सदन के वेल में प्रवेश करना और सभापति की ओर इशारा करके जानबूझकर अव्यवस्था पैदा करना था। अप्रिय कदम उठाने से पहले सदन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरी ओर से सभी प्रयास खत्म हो चुके थे।

खरगे ने दिया था धनखड़ के पत्र का जवाब
इससे पहले खरगे ने शुक्रवार को धनखड़ को पत्र लिखकर कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर सांसदों का निलंबन भारत के संसदीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के लिए हानिकारक है। धनखड़ को लिखे अपने पत्र में खरगे ने कहा था कि वह इतने सारे सांसदों के निलंबन से दुखी हैं और हताश एवं निराश महसूस कर रहे हैं।

46 सांसदों को राज्यसभा से किया गया था निलंबित
कांग्रेस अध्यक्ष धनखड़ के पिछले पत्र का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि आसन से ऐसी मांग करके सदन को निष्क्रिय करना जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है, दुर्भाग्यपूर्ण और जनहित के खिलाफ है। संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने से एक दिन पहले गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। शीतकालीन सत्र के दौरान 46 सांसदों को अमर्यादित व्यवहार और कदाचार के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। संसद का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर को शुरू हुआ था और इसे 22 दिसंबर तक चलना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed