{"_id":"5a59e8d44f1c1bab3f8b4935","slug":"v-k-sasikala-becomes-a-kannada-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में शशिकला बन गईं स्टूडेंट, सीख रहीं कन्नड़ और कंप्यूटर साइंस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में शशिकला बन गईं स्टूडेंट, सीख रहीं कन्नड़ और कंप्यूटर साइंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Jan 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
sasikala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नाद्रमुक नेता वी.के. शशिकला इन दिनों चेन्नई की सेंट्रल जेल में स्टूडेंट बनकर कन्नड़ भाषा की पढ़ाई कर रही हैं। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में चार साल की सजा काट रहीं शशिकला जेल में कन्नड़ भाषा सीख रही हैं। शशिकला के साथ उनकी रिश्तेदार जे इलावरासी भी कन्नड़ सीख रहीं हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंद शशिकला अडल्ट लिट्रेस प्रोग्राम के तहत इस भाषा को सीख रही है। कन्नड़ भाषा के अलावा शशिकला कंप्यूटर साइंस की बेसिक जानकारी भी हासिल कर रहीं हैं।
विज्ञापन
जेल सूत्रों के मुताबिक शशिकला मौनव्रत पर हैं, इसलिए मौखिक परीक्षा में पूछे गए सवालों पर चुप रहीं, लेकिन लिखित परीक्षा में उन्होंने काफी बेहतर किया। उन्हें इसके लिए सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
विज्ञापन
शशिकला को किताबों का भी बहुत शौक है। जेल में अभी तक केवल पुरुष कैदियों के लिए ही लाइब्रेरी उपलब्ध है। लेकिन शशिकला के शौक की वजह से जेल में 2 और पुस्तकालय भी खुलेंगे। इनमें से एक महिला कैदियों के लिए तथा दूसरी पुरुष अंडरट्रायल्स कैदियों के लिए होगा। जेल प्रशासन की तरफ से समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और किताबों के लिए 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।