{"_id":"5b41543d4f1c1ba5468b53d9","slug":"uttrakhand-hc-passes-new-orders-to-improve-road-safety-higher-penalties-also-in-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी हेलमेट जरूरी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी हेलमेट जरूरी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 08 Jul 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को एक माह के अंदर प्रदेश की सभी सड़कों का रोड सेफ्टी ऑडिट कराने और इसके बाद ऑडिट के आधार पर सुधार कराने का आदेश दिया है। साथ ही न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकल पीठ ने स्पष्ट कर दिया है कि दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है।
विज्ञापन
यह नियम पांच साल के ऊपर की उम्र के बच्चे पर भी लागू होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि परिवहन विभाग चारधाम यात्रा के दौरान अन्य मार्गों पर पर्याप्त बस उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
कहा कि किसी भी निजी वाहन से क्रश गार्ड, बुल बार आदि एक सप्ताह में हटवाए जाएं। कोर्ट ने निजी वाहनों पर हूटर, सायरन आदि पर प्रतिबंध लगा दिया है।