{"_id":"5888445f4f1c1b9e7dcf4308","slug":"uttrakhand-election-2017-minister-dinesh-agarwal-facing-tough-competition-on-dharampur-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की धर्मपुर बनी हॉट सीट, मंत्री दिनेश अग्रवाल को मिल रही कड़ी टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देहरादून की धर्मपुर बनी हॉट सीट, मंत्री दिनेश अग्रवाल को मिल रही कड़ी टक्कर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की धर्मपुर सीट पर तीन बार के विधायक और मंत्री दिनेश अग्रवाल से दो-दो हाथ करने के लिए शहर के मेयर विनोद चमोली को भाजपा ने उतारा है, जिससे यह मुकाबला कांटे का रहेगा। डोईवाला में भाजपा के त्रिवेंद्र रावत की कांग्रेस के विधायक हीरा सिंह बिष्ट की टक्कर भी रोचक रहेगी।
धर्मपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 182921 है। जिसमें पुरुष 99547 तो महिला मतदाताओं की संख्या 83374 है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद धर्मपुर विधानसभा अस्तित्व में आई। परिसीमन के बाद 2012 में हुए पहले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल ने भाजपा के प्रकाश सुमन ध्यानी को शिकस्त दी। दिनेश अग्रवाल मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वर्ष २००२ से दिनेश अग्रवाल इस सीट से विधायक हैं।
उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी को लगातार दो बार चुनावी शिकस्त दे चुके कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल का कांग्रेस में बड़ा कद है। विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक पूरी कर चुके अग्रवाल पर विपक्ष ये आरोप लगाता है कि कैबिनेट मंत्री बनने के बावजूद धर्मपुर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दिनेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं।