फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttarakhand: CM Trivandra Rawat in trouble, meeting of Legislature Party is possible soon

सियासी हलचल: त्रिवेंद्र रावत के लिए हालात मुश्किल, विधायक दल की बैठक जल्द संभव

Sun, 07 Mar 2021 06:29 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sun, 07 Mar 2021 06:29 AM IST
सार

  • उत्तराखंड में असंतोष पर भाजपा नेतृत्व गंभीर, पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए रमन सिंह से ली ताजा स्थिति की जानकारी

विज्ञापन
Uttarakhand: CM Trivandra Rawat in trouble, meeting of Legislature Party is possible soon
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जारी असंतोष को लेकर भाजपा नेतृत्व बेहद गंभीर है। नेतृत्व की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने शनिवार को पार्टी उपाध्यक्ष रमन सिंह को बतौर पर्यवेक्षक देहरादून भेजकर स्थिति की जानकारी ली। इस पूरी प्रक्रिया में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है और हालात संभालने के लिए सभी विकल्प खुले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षक रमन और प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में हुई पार्टी कोरग्रुप बैठक में कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोला। मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इस दौरान रावत के समर्थन में बहुत कम लोग दिखे। बैठक के बाद पर्यवेक्षक ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में स्थिति की गंभीरता से नेतृत्व को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


आनन फानन में हुआ फैसला
पर्यवेक्षक भेजने और कोरग्रुप की बैठक बुलाकर राय जानने का फैसला अचानक हुआ। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राज्य के कई नेताओं को दिल्ली से फोन कर बैठक के लिए पहुंचने का निर्देश दिया गया। दो दर्जन विधायकों को दो-तीन हेलिकॉप्टर के जरिए देहरादून पहुंचाया गया। निशंक को लखनऊ से, दिल्ली आ रहे अजय भट्ट को रास्ते से ही देहरादून वापस भेजा गया, जबकि विजय बहुगुणा को दिल्ली से वहां भेजा गया। इस बैठक के लिए गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान आनन फानन में ध्वनि मत से बजट पारित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक मतलब खेल खत्म
हालात संभालने के लिए तीन से चार दिन के अंदर विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि अगर विधायक दल की बैठक हुई तो इसका सीधा अर्थ है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन तय है। सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज और सांसद अनिल बलूनी हैं। हालांकि चुनाव नजदीक होने के कारण नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति नहीं आने देने का प्रयास भी कर सकता है।

अचानक क्यों भेजना पड़ा पर्यवेक्षक
चर्चा है कि नेतृत्व के पास पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में पार्टी के अंदर बगावत का झंडा बुलंद होने की आशंका थी। इसलिए संसदीय बोर्ड ने आनन फानन में पर्यवेक्षक भेजकर स्थिति संभालने की रणनीति बनाई। बताते हैं कि कोरग्रुप की बैठक के बाद पार्टी के कई विधायक शनिवार को ही दिल्ली रवाना हो गए। रविवार को कई और विधायक दिल्ली आ सकते हैं।

संघ के निशाने पर भी हैं रावत
गौरतलब है कि अपनी कार्यशैली के कारण रावत संघ परिवार के भी निशाने पर हैं। संघ परिवार मंदिरों के सरकारीकरण से बेहद नाखुश है। इसके अलावा धार्मिक नगरी हरिद्वार में शराब बॉटलिंग प्लांट खोले जाने और बूचड़खाना खोलने की इजाजत देने पर भी संघ परिवार ने नाराजगी जताई थी। हालांकि बाद में राज्य सरकार ने बूचड़खाना खोलने के आदेश को वापस ले लिया था। संघ परिवार कुंभ मेले में व्यवस्था को लेकर भी काफी नाराज है।


पहले भी बनी थी योजना
दरअसल राज्यों की समीक्षा कर नेतृत्व परिवर्तन करने की योजना पार्टी ने बीते साल मार्च में ही बनाई थी। यह योजना लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव से गुजरने वाले राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहने के कारण बनी थी। इन राज्यों में पार्टी लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाई। हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मुकाबले पार्टी के वोट बैंक में 8 से 22 फीसदी तक गिरावट आई। इसके बाद ही राज्यवार समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर नेतृत्व परिवर्तन करने की रणनीति बनी थी। हालांकि इसी बीच कोरोना के कहर के कारण इस रणनीति पर अमल में देर हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed