फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh Rajya Sabha Elections and number game between bjp and sp

Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के समीकरण किसकी तरफ, क्या क्रॉस वोटिंग बिगाड़ेगी सपा का खेल?

Tue, 27 Feb 2024 02:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 27 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

Rajya Sabha Elections: 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक तीन राज्यों के राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 27 फरवरी को देर रात तक सभी नतीजे आ सकते हैं।
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Rajya Sabha Elections and number game between bjp and sp
राज्यसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इसी तरह कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में उतरे। हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए दो उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 12 राज्यों से 41 उम्मीदवार पहले ही राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तक शामिल हैं।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पहले से ही चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही थी। मतदान के दिन सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने पद से इस्तीफा दे दिया। दावा किया जा रहा है कि सपा के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। ऐसे में राज्य में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। 
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों के लिए चुनाव हैं? चुनाव क्यों हो रहे हैं? वोट का गणित क्या है? क्रॉस वोटिंग भी हो रही है क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कितनी सीटों के लिए चुनाव हैं?
मौजूदा चुनाव में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हो रही हैं। इन 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें नौ भाजपा के हैं। इनके अलावा सपा की जया बच्चन का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। जया को सपा ने फिर से टिकट दिया। जया के अलावा सपा ने रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को भी उम्मीदवार बनाया। वहीं, भाजपा की ओर से आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, सुधांशु त्रिवेदी, साधना सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ मैदान में उतरे।

वोट का गणित क्या है? 
उत्तर प्रदेश विधानसभा 403 सदस्यीय है। वर्तमान में चार सीटें खाली होने से कुल 399 विधायक मतदान में हिस्सा ले सकते हैं। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 प्राथमिक वोटों की जरूरत है। सपा के पास 108 विधायक हैं। पार्टी दो उम्मीदवारों को जिताने की स्थिति में है। जबकि तीसरे उम्मीदार को जिताने के लिए तीन प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत है। दो विधायकों वाली कांग्रेस ने सपा उम्मीदवारों को समर्थन की बात कही थी। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देंगे।

वहीं, भाजपा और उसके सहयोगियों के पास सात सदस्यों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्याबल है। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल ने भाजपा उम्मीदवारों को वोट करने का एलान किया है। ऐसे में आठवें उम्मीदवार के लिए भाजपा और सहयोगियों के पास प्रथम वरीयता के 29 वोट हैं। आठवें उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रथम वरीयता के आठ वोट कम हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि अब तक विपक्ष के 10 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है। कुल 14 विपक्षी विधायक भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। अगर मौर्य का दावा सही है तो भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे। 

क्रॉस वोटिंग भी हो रही है क्या? 
राज्यसभा चुनाव में मतदान से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंकाएं थीं। सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने सोमवार रात में अपने विधायकों को पार्टी कार्यालय में भोज भी दिया। इसमें सात से आठ विधायकों के गैर हाजिर रहने की बात सामने आई। अब कहा जा रहा है कि सपा के 10 विधायक भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकते हैं। इन अटकलों  को बल तब और मिला जब मतदान से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया। मनोज के साथ ही सपा के कई अन्य विधायक बागी हो गए हैं। तीन विधायकों ने खुद संयुक्त बयान जारी किया और कहा कि वो अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे। इनमें अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या जनपद के विधायक अभय सिंह और अंबेडकरनगर से विधायक राकेश पांडे हैं। 

इस बीच, राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं, सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं। वहीं, चुनाव पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान भी आया है। अखिलेश ने कहा, 'राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा ने सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा। कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed