{"_id":"593f6ad21126f4c70b8b4fdb","slug":"uttar-pradesh-government-sought-funds-from-central-government-for-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट से पहले यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए योगी ने मांगी केंद्र से सौगात ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बजट से पहले यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए योगी ने मांगी केंद्र से सौगात
संजय मिश्र /नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली से मुलाकात करते आदित्यनाथ
यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार से आर्थिक सौगातों की मांग की है। प्रदेश में अपना पहला बजट पेश करने से पहले दिल्ली पहुंचे योगी ने पीएम मोदी समेत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के लिए विशेष धनराशि की मांग की है।
सूत्र बताते हैं कि योगी ने केंद्र के मंत्रियों से कहा है कि उन्हें सूबे की जनता के लिए विकास कार्य करने हैं। इसलिए उन्हें अधिक से अधिक धनराशि प्रदान की जाए। दरअसल योगी को इस बात का अहसास है कि उनके कामकाज का हिसाब प्रदेश की जनता पांच साल के बाद नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही मांगेगी। इसलिए योगी पर बेहद कम समय के अंदर भाजपा के जरिए प्रदेश की जनता को किए गए वायदों को पूरा करने का दबाव है। प्रदेश की अन्य विकास योजनाओं का दबाव योगी पर पहले से ही है उपर से 36हजार करोड का कृषि ऋण माफी का एलान कर उन्होंने अपनी परेशानी और बढा ली हैै।
यूपी में विकास परियोजनाओं के रफ्तार की राह में रोडा बन रहे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर पीएम मोदी समेत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की है। रविवार को उन्होेंने शाह, जेटली के अलावा पीयूष गोयल से मुलाकात की। तो सोमवार को योगी ने पीएम मोदी और सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र ने यूपी के विकास के लिए योगी को भरपूर धन देने का आश्वासन दिया है।

Trending Videos
रंग लाती दिख रही है योगी की कोशिश
सीएम योगी आदित्यनाथ
केंद्र से आर्थिक सौगात मांगने की योगी की कोशिश रंग लाती दिख रही है। सोमवार को योगी की मौजूदगी में ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सूबे की विभिन्न सडक परियोजनाओं के लिए 10 हजार करोड से उपर की राशि देने का एलान कर दिया। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के अन्य मंत्रालय भी जल्द ही अपने खजाने से यूपी में धनवर्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएमओ ने बुनियादी विकास से जुडे मंत्रालयों को यूपी में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।